Advertisement

काबुल एयरपोर्ट के पास से 150 लोगों के अपहरण की रिपोर्ट, अब छोड़े गए, इनमें ज्यादातर भारतीय; तालिबान ने नकारा

अफगानिस्तान में तालिबानी राज के बाद से हालत बेहद खराब होते नजर जा रहे हैं। यहां पर तालिबान की सत्ता...
काबुल एयरपोर्ट के पास से 150 लोगों के अपहरण की रिपोर्ट, अब छोड़े गए, इनमें ज्यादातर भारतीय; तालिबान ने नकारा

अफगानिस्तान में तालिबानी राज के बाद से हालत बेहद खराब होते नजर जा रहे हैं। यहां पर तालिबान की सत्ता आते ही क्रूरता का दौर शुरू हो गया है। तालिबान लड़ाके एक के बाद एक हिंसक वारदात को अंजाम दे रहे हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि काबुल एयरपोर्ट के पास से 150 लोगों को तालिबान अपने साथ ले गया है। इसमें ज्यादातर भारतीय लोग बताए जा रहे हैं। इस बात की जानकारी सूत्रों ने दी है। हालांकि अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। वहीं तालिबानियों ने दावा किया है कि सभी 150 भारतीयों को सुरक्षित जगह पर ले जाया गया है। तालिबानियों ने बताया कि इन भारतीयों को अगवा नहीं किया गया है।

न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, कई अफगान मीडिया आउटलेट्स ने रिपोर्ट दी है कि काबुल से निकासी की प्रतीक्षा कर रहे लोगों का तालिबान द्वारा अपहरण किया गया है। इनमें भारतीय नागरिक भी बताए जा रहे हैं। इसकी अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

वहीं, तालिबान के प्रवक्ता अहमदुल्ला वसीक ने इस रिपोर्ट का खंडन किया है। उन्होंने अफगान मीडिया के एक सदस्य से इसपर बात की है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad