Advertisement
01 April 2017

पूर्वोत्तर नाइजीरिया में बोको हराम ने किया 22 लड़कियों और महिलाओं को अगवा

google

पहला हमला गुरूवार को हुआ जब जिहादियों ने कैमरून के साथ लगती सीमा के पास पुल्का गांव से 18 लड़कियों का अपहरण कर लिया।

वहीं, बोको हराम विरोधी मिलिशिया के एक सदस्य अदामु अहमद ने बताया कि दूसरी घटना लेक चाड के निकट दुम्बा गांव में हुई जहां जिहादियों ने उगाही देने से मना करने पर एक चरवाहे की हत्या कर दी और वे उसके परिवार की चार महिलाओं को साथ ले गए।

पुल्का समुदाय के एक नेता ने अपना नाम गोपनीय रखने की शर्त पर बताया कि मम्मान नूर शिविर से बोको हराम के लड़ाके सुबह करीब छह बजे पिकअप वैनों में पहुंचे और उन्होंने 14 लड़कियों को अगवा कर लिया जिनकी आयु 17 वर्ष और उससे कम है। इसके बाद उन्होंने बच कर भाग रही चार अन्य लड़कियों को अगवा कर लिया।

Advertisement

अधिकारी के अनुसार हमलवार बोको हराम के संस्थापक मोहम्मद यूसुफ के बेटे अबु मुसाब अल बरनावी के नेतृत्व वाले धड़े के वफादार थे। भाषा

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: पूर्वोत्तर नाइजीरिया, बोको हराम, अगवा, 22 लड़कियां और महिलाएं, Boko Haram, northeast Nigeria, kills 22 girls and women
OUTLOOK 01 April, 2017
Advertisement