Advertisement
07 July 2020

दुनियाभर में अब तक 1.17 करोड़ लोग कोरोना से संक्रमित, 5.40 लाख की जा चुकी हैं जानें

एपी

दुनियाभर में कोरोना वायरस नाम की बीमारी महामारी का रूप ले चुकी है। पूरी दुनिया में 1.17 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, दुनिया में एक करोड़ 17 लाख 31 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं, जबकि मरने वालों की संख्या पांच लाख 40 हजार के पार पहुंच गई है। हालांकि, 66 लाख से ज्यादा लोग ठीक भी हुए हैं। 45 लाख 68 हजार एक्टिव के हैं यानी कि कोरोना से संक्रमित इन लोगों का इलाज जारी है।

जानें दुनिया में कहां कितने केस औरकितनी मौतें

अमेरिका अभी भी कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की लिस्ट में सबसे ऊपर है। यहां अबतक 30 लाख लोग संक्रमण के शिकार हो चुके हैं, जबकि एक लाख 32 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। वहीं ब्राजील में भी कोरोना का कहर बरकरार है। यहां अमेरिका के बराबर केस और मौतें दर्ज की जा रही हैं। ब्राजील में कुल 16 लाख लोग वायरस से संक्रमित हैं। ब्राजील के बाद भारत और रूस में संक्रमितों की संख्या दुनिया में सबसे ज्यादा तेजी से बढ़ रही है।

देश

केस

मौत

अमेरिका

3,040,833

132,979

ब्राजील

1,626,071

65,556

भारत

720,346

20,174

रूस

687,862

10,296

पेरू

305,703

10,296

स्पेन

298,869

28,388

यूके

285,768

44,236

इटली

241,819

34,869

जर्मनी

198,057

9,092

चिली

298,557

6,384

Advertisement

ये भी पढ़ें- ऑनलाइन क्लासेज वाले विदेशी छात्रों को छोड़ना होगा अमेरिका, वीजा वापस लेने का किया ऐलान

 

15 देशों में दो लाख से ज्यादा केस

ब्राजील, रूस, स्पेन, यूके, इटली, भारत, पेरू, चिली, इटली, ईरान, मैक्सिको, पाकिस्तान, टर्की, साउथ अरब और साउथ अफ्रीका में कोरोना मामलों की संख्या दो लाख पार हो चुकी है। वहीं, जर्मनी में भी 1 लाख 90 हजार से ज्यादा मामले आए हैं। भारत दुनिया में सबसे ज्यादा केस के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंच गया है, जबकि सबसे ज्यादा मौत की लिस्ट में आठवें नंबर पर है।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Corona, Global, Covid Cases, Top 1.17 Million; Death Toll, Over 5.4 Lakh, कोरोना, दुनियाभर, 1.17 करोड़, संक्रमित, 5.40 लाख, मौत
OUTLOOK 07 July, 2020
Advertisement