Advertisement
27 April 2016

खत्म करें परमाणु हथियारों के परीक्षण का पागलपन: यूएन प्रमुख

गूगल

विएना में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान यूएन प्रमुख बान ने कहा, मैं राष्ट्रों से अपील करता हूं कि वह हस्ताक्षर करें और बिना किसी देरी के संधि में सुधार करें। उन्होंने कहा, परमाणु परीक्षण से जल प्रदूषित होता है, कैंसर होता है और क्षेत्र में रेडियोएक्टिव विकिरण फैलता है जिसका परिणाम आने वाली कई पीढि़यों को भुगतना पड़ता है। हम यहां पीडि़तों को श्रद्धांजलि देने के लिए एकत्र हुए हैं। उनके लिए सर्वश्रेष्ठ श्रद्धांजलि होगी परमाणु परीक्षणों को रोकना और प्रतिबंधित करने की कार्रवाई। उनकी तकलीफों को दुनिया को यह पगलपन खत्म करना सिखाना चाहिए।

 

संयुक्त राष्ट्र महासभा में सितंबर 1996 में सीटीबीटी को स्वीकार किया गया था जो सभी परमाणु विस्फोटों को प्रतिबंधित करता है। इस संधि पर 183 देशों ने हस्ताक्षर किया है और रूस, फ्रांस तथा ब्रिटेन सहित 164 देशों ने इसे स्वीकार किया है। ये तीनों दुनिया के उन नौ देशों में शामिल हैं जिनके पास परमाणु हथियार है या माना जाता है कि मौजूद है। लेकिन इसे पूरी तरह लागू करने के लिए जरूरी है कि परमाणु तकनीक वाले 44 देश इसे स्वीकार करें। अभी तक ऐसे आठ देशों ने संधि को स्वीकार नहीं किया है। इन आठ देशों में संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन, भारत, पाकिस्तान, उत्तर कोरिया और इस्राइल तथा ईरान और मिस्र शामिल हैं।

Advertisement

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: संयुक्त राष्ट्र संघ, यूएन प्रमुख, बान की मून, अमेरिका, चीन, परमाणु हथियार, अन्य राष्ट्र, सीटीबीटी, सुधार, परीक्षण, पागलपन, विएना, रेडियोएक्टिव विकिरण, संयुक्त राष्ट्र महासभा, संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन, भारत, पाकिस्तान, उत्तर कोरिया, इस्राइल, ईरान, मिस्र
OUTLOOK 27 April, 2016
Advertisement