Advertisement

शिव, विष्णु और शक्ति समेत 29 पुरावशेष आस्ट्रेलिया से भारत प्रत्यावर्तित, पीएम मोदी ने किया निरीक्षण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को ऑस्ट्रेलिया से भारत वापस लाए गए 29 पुरावशेषों का निरीक्षण...
शिव, विष्णु और शक्ति समेत 29 पुरावशेष आस्ट्रेलिया से भारत प्रत्यावर्तित, पीएम मोदी ने किया निरीक्षण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को ऑस्ट्रेलिया से भारत वापस लाए गए 29 पुरावशेषों का निरीक्षण किया। खबरों पखबरों के अनुसार, प्राचीन वस्तुएं विषयों के अनुसार छह व्यापक श्रेणियों में हैं - शिव और उनके शिष्य, शक्ति की पूजा, भगवान विष्णु और उनके रूप, जैन परंपरा, चित्र और सजावटी वस्तुएं।

ये पुरावशेष अलग-अलग समय अवधि से आते हैं, जो सबसे पहले 9-10 शताब्दी ईस्वी पूर्व के हैं। ये मुख्य रूप से विभिन्न प्रकार की सामग्रियों, जैसे- बलुआ पत्थर, संगमरमर, कांस्य, पीतल, कागज में निष्पादित मूर्तियां और पेंटिंग हैं।

ये मूर्तियां भारत में एक बड़े भौगोलिक क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती हैं। यह प्राचीन वस्तुएं राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल से हैं।

पीएमओ ने अपने बयान में कहा है कि एक ऐतिहासिक कदम के तहत ऑस्ट्रेलिया द्वारा 29 पुरावशेषों को भारत प्रत्यावर्तित किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने आज ऑस्ट्रेलिया से लौटे इन पुरावशेषों का निरीक्षण किया।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad