Advertisement

70 साल की हो गई बिकनी

आज हॉट ड्रेस बिकनी का 70वां जन्मदिन है। तब से अब तक बिकनी के कई अवतार हो चुके हैं। हॉलीवुड अदाकार ब्रिजित बारडोट से लेकर आज तक हर नायिका की इच्छा रही है कि वह सुनहरे परदे पर एक बार बिकनी पहन कर जलवा अफरोज रहे।
70 साल की हो गई बिकनी

बिकनी पहनना अभी भी बहुत बोल्ड समझा जाता है। लेकिन बॉलीवुड की तारिका शर्मिला टैगोर जब एन इवनिंग इन पेरिस में बिकनी में परदे पर दिखाई पड़ी तो हल्ला मच गया था। तब से आज तक कई बॉलीवुड तारिकाएं बिकनी पहन कर परदे पर आ चुकी हैं। कई प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर बिकनी सिर्फ बिकनी डिजाइन करते हैं।

पहले माना जाता था कि बिकनी सिर्फ फिल्मी तारिकाओं, मॉडलों का परिधान है। लेकिन अब भारत में भी समुद्री किनारों पर कई भारतीय महिलाएं बिकनी पहने दिखाई देती हैं। इतने सालों में बिकनी ने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। अब जब इस सेक्सी परिधान के सत्तर साल हो गए हैं, इसकी उम्र बढ़ने के साथ-साथ इसमें और निखार आता जा रहा है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad