मेटा महोत्सव दिल्ली में 4 से 9 मार्च 2017 के दौरान आयोजित होगा। इस महोत्सव के दौरान दस नाटकों का मंचन किया होगा। पुरस्कार 10 मार्च को आयोजित प्रदान किए जाएंगे। इस मौके पर पिछले साल के सर्वश्रेष्ठ भारतीय नाटकों को प्रदर्षित किया जाएगा। रंगमंच की दुनिया के जाने पहचाने नाम 85 वर्षीय अरुण ककड़े मराठी थिएटर समूह आविष्कार की सफलता के प्रमुख सूत्रधार हैं। उन्होंने अपने करिअर की शुरुआत पुणे से की और बाद में मुंबई चले गए।
रंगकर्मी अरूण ककड़े को मिलेग मेटा लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड
मेटा (महिन्द्रा एक्सीलेंस इन थिएटर अवॉर्ड्स) महोत्सव में इस बार मेटा 2017 लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड ककड़े काका के रूप में मराठी थिएटर के मशहूर कलाकार अरूण ककडे को प्रदान किया जाएगा। रंगकर्म क्षेत्र में प्रतिष्ठित पुरस्कार के तहत मेटा लाइफ टाइम एचीवमेंट पुरस्कार के अलावा 13 विभिन्न श्रेणियों में भारतीय रंगकर्म के सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement