Advertisement

मैत्रेयी पुष्पा बनीं दिल्ली हिंदी अकादमी की उपाध्यक्ष

वरिष्ठ कथाकार मैत्रेयी पुष्पा हिंदी अकादमी की नई उपाध्यक्ष बन गई हैं। हिंदी अकादमी हिंदी भाषा और साहित्य के प्रचार–प्रसार और उसे बढ़ावा देने के उद्देश्य से बनी दिल्ली सरकार की भाषा अकादमी है।
मैत्रेयी पुष्पा बनीं दिल्ली हिंदी अकादमी की उपाध्यक्ष

 

गौरतलब है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री,दिल्ली सरकार के तहत आने वाली छह भाषा अकादमियों और साहित्य कला परिषद के अध्यक्ष होते हैं। इस समय हिंदी, पंजाबी, उर्दू, संस्कृत, सिंधी मैथिली और भोजपुरी अकादमी दिल्ली सरकार की छह भाषा अकादमियां हैं। हिंदी अकादमी की पुनर्गठित संचालन समिति में मुख्यमंत्री (अध्यक्ष) और उपाध्यक्ष मैत्रेयी पुष्पा के अलावा पदेन सदस्यों में दिल्ली सरकार के प्रधान सचिव (वित्त) और सचिव कला , संस्कृत एवं भाषा के साथ ही हिंदी अकादमी के सचिव सहित कुल 21 सदस्य रखे गए हैं। जबकि पहले से अकादमी में 25 सदस्य थे।   

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad