Advertisement

ऑक्सफोर्ड ने 'नारी शक्ति' को चुना 2018 का हिंदी 'वर्ड ऑफ द ईयर'

ऑक्सफोर्ड डिक्शनरीज ने ‘नारी शक्ति’ को साल 2018 का हिन्दी शब्द चुना। इसकी घोषणा जयपुर साहित्योत्सव...
ऑक्सफोर्ड ने 'नारी शक्ति' को चुना 2018 का हिंदी 'वर्ड ऑफ द ईयर'

ऑक्सफोर्ड डिक्शनरीज ने ‘नारी शक्ति’ को साल 2018 का हिन्दी शब्द चुना। इसकी घोषणा जयपुर साहित्योत्सव में की गई।

ऑक्सफोर्ड डिक्शनरीज के अनुसार, यह शब्द संस्कृत से लिया गया है और इन दिनों अपने हिसाब से जीवन जी रहीं महिलाओं के लिए इस्तेमाल किया जाता है। ऑक्सफोर्ड ने 2017 में ‘आधार’ को अपना हिन्दी शब्द चुना था। आक्सफोर्ड ने यह पहल 2017 से ही शुरू की थी।

ऑक्सफोर्ड डिक्शनरीज लैंग्वेज चैंपियन क्रितिका अग्रवाल ने कहा कि नारी शक्ति या वुमन पावर शब्द का 2018 में नवीनीकरण हुआ है। नारी शक्ति एक अभियान है जिसमें पुरुष और महिला दोनों जुड़े हुए हैं। यह याद दिलाता है कि हमें अच्छी लड़ाई लड़ने की जरूरत है।

सक्रिय भागीदारी बढ़ी है महिलाओं की

नारी का मतलब होता है महिला और पावर का मतलब होता है शक्ति। इस शब्द का पूरा मतलब होता है।महिला आज अपनी जिंदगी को अपनी मर्जी से जी रही हैं। नारी शक्ति शब्द को पिछले कुछ सालों में ज्यादा महत्व मिला है। इसके अलावा विकास प्रक्रिया में भी महिलाओं की सक्रिय भागीदारी को देखा गया।

हर साल किया जाता है चुनाव

सुप्रीम कोर्ट ने 2018 में नारी शक्ति को लेकर दो बड़े फैसले दिए। इंस्टेंट ट्रिपल तलाक पर रोक और सबरीमाला मंदिर में महिलाओं की एंट्री की इजाजत देना। हर साल लैंग्वेज एक्सपर्ट्स की मदद से हिन्दी वर्ड ऑफ द ईयर का चुनाव किया जाता है। देश में महिलाओं के अधिकार और हर क्षेत्र में उनके प्रतिनिधित्व के आधार पर नारी शक्ति को शब्दकोश में शामिल करने का फैसला लिया गया।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad