Advertisement

सबसे ज्यादा बार आम बजट पेश करने का रिकार्ड इस मंत्री के नाम दर्ज, बाद में बने देश के प्रधानमंत्री

देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज यानी 1 फरवरी को आम बजट पेश करने जा रही हैं। मोदी सरकार के दूसरे...
सबसे ज्यादा बार आम बजट पेश करने का रिकार्ड इस मंत्री के नाम दर्ज, बाद में बने देश के प्रधानमंत्री

देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज यानी 1 फरवरी को आम बजट पेश करने जा रही हैं। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का यह तीसरा आम बजट है। जबकि, निर्मला सीतारमण बतौर वित्त मंत्री अपना चौथा बजट पेश कर रही हैं। कोरोना महामारी के बीच इस बजट से आम लोगों की उम्मीदें टिकी हुई हैं। इस दौरान हम आपकों बताने जा रहे हैं कि किस वित्त मंत्री ने अपने कार्यकाल में सबसे ज्यादा बार बजट पेश किया है?

भारत के आजाद होने के बाद सबसे अधिक आम बजट पेश करने का रिकॉर्ड देश के पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के नाम दर्ज है। मोरारजी ने वित्त मंत्री रहने के दौरान 10 बार आम बजट पेश किया। वे 13 मार्च 1958 से लेकर 29 अगस्त 1963 तक देश के वित्त मंत्री रह चुके हैं। इसके बाद वित्त मंत्री के रूप में उनका दूसरा कार्यकाल 1967 से 1969 तक चला। इस दौरान उन्होंने कुल 10 बजट पेश किए। दो बार अंतरिम बजट भी उन्होंने ही पेश किया है।

जन्मदिन पर पेश किया बजट 

मोरारजी देसाई का जन्मदिन 29 फरवरी को है। यानी हर चार वर्ष के बाद उनका जन्मदिन आता है। 1964 और 1968 में अपने जन्मदिन के अवसर पर ही उन्होंने बजट पेश किया। यह भी अपने आप में रिकॉर्ड है। देसाई ने 6 बार वित्तमंत्री रहते हुए और 4 बार उप प्रधानमंत्री रहते हुए बजट पेश किया। इसके बाद मोरारजी देसाई देश के प्रधानमंत्री बन गए।

मोरारजी के बाद सबसे ज्यादा बार आम बजट पेश करने का रिकॉर्ड पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम के नाम है। चिदंबरम ने कुल 9 बार देश का आम बजट पेश किया। वित्त मंत्री के रूप में उनका पहला कार्यकाल 1996 से 21 अप्रैल 1997 तक चला। इसके बाद इंद्रकुमार गुजराल सरकार में मई 1997 से 19 मार्च 1998 तक वह वित्तमंत्री रहे। इसके बाद उन्होंने मनमोहन सिंह के नेतृत्व में बनी यूपीए-1 और यूपीए-2 में भी वित्त मंत्रालय का कार्यकाल संभाला।

बजट पेश करने वाले दो पूर्व वित्तमंत्री  पूर्व राष्ट्रपति आर वेंकटरमण और प्रणब मुखर्जी बाद में राष्ट्रपति भी बनाए गए। आर वेंकटरमण ने वित्तमंत्री रहने के दौरान 3 बार बजट पेश किया वहीं प्रणब मुखर्जी 8 बार बजट पेश किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad