Advertisement

ड्रग्स रखने के मामले में नेस वाडिया को जापानी कोर्ट ने सुनाई दो साल की सजा

जापानी कोर्ट ने भारतीय उद्योगपति नेस वाडिया को ड्रग्स रखने के मामले में दो साल की सजा सुनाई...
ड्रग्स रखने के मामले में नेस वाडिया को जापानी कोर्ट ने सुनाई दो साल की सजा

जापानी कोर्ट ने भारतीय उद्योगपति नेस वाडिया को ड्रग्स रखने के मामले में दो साल की सजा सुनाई है। भारत के सबसे धनी कारोबारी परिवारों में से एक नेस वाडिया को जापान में स्कीइंग की छुट्टी के दौरान ड्रग्स रखने के लिए यह सजा सुनाई गई है। 283 साल पुराने वाडिया समूह के एक लौते वारिस और किंग्स इलेवन पंजाब क्रिकेट टीम के सह-मालिक भी हैं।

उनके पास 25 ग्राम ड्रग्स मिली

सजा 5 साल के लिए सस्पेंड रहेगी। इस बीच नेस जापान में कोई और गैर-कानूनी काम करते हैं तो उन्हें जेल भेज दिया जाएगा।  इंटरनेशनल मीडिया ने यह जानकारी दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वाडिया मार्च में जापान के होक्काइडो आईलैंड के एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किए गए थे। उनके पास 25 ग्राम ड्रग्स मिली थी। नेस छुट्टियां बिताने जापान गए थे। वाडिया ग्रुप ने कहा है कि अब नेस भारत में ही हैं। जापान की अदालत ने उन्हें जो सजा सुनाई है वो सस्पेंडेड है। इसलिए नेस के काम-काज और उनकी जिम्मेदारियों पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

पुलिस हिरासत में भी रहें हैं

रिपोर्ट्स के मुताबिक नेस वाडिया 20 मार्च से पहले जापान पुलिस की हिरासत में रहे थे। बाद में जमानत पर छूटकर भारत आ गए थे। उन्होंने निजी इस्तेमाल के लिए ड्रग्स रखने की बात कबूल भी की थी। वो एक्ट्रेस प्रीति जिंटा के एक्स बॉयफ्रेंड हैं।

49,000 करोड़ के मालिक हैं नेस

47 साल के नेस वाडिया भारत के मशहूर बिजनेसमैन नुस्ली वाडिया के सबसे बड़े बेटे हैं। फोर्ब्स के अनुसार इनके पास 7 बिलियन डॉलर (49,000 करोड़ रुपए) की कुल संपत्ति है। वाडिया समूह में बिस्किट की दिग्गज कंपनी ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज से लेकर बजट एयरलाइन गोएयर तक शामिल है। ग्रुप की कंपनियों का वैल्यूएशन 13.1 बिलियन डॉलर (91,700 करोड़ रुपए) है।

जापान में नारकोटिक्स कानून हैं सख्त

जापान के मादक पदार्थ कानून सख्त हैं और 2020 में टोक्यो में ओलंपिक्स भी होने वाले हैं साथ ही इस साल रग्बी वर्ल्ड कप भी होना है। जिसके चलते में जापान में नारकोटिक्स कानून को सख्ती से लागू किया जा रहा है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad