Advertisement

12 साल बाद पेप्सिको की सीईओ इंदिरा नूई छोड़ेंगी पद

पेप्सिको की सीईओ इंदिरा नूई 12 साल बाद यह पद छोड़ने जा रही हैं। वह 3 अक्टूबर, 2018 को इस पद को अलविदा कहेंगी।...
12 साल बाद पेप्सिको की सीईओ इंदिरा नूई छोड़ेंगी पद

पेप्सिको की सीईओ इंदिरा नूई 12 साल बाद यह पद छोड़ने जा रही हैं। वह 3 अक्टूबर, 2018 को इस पद को अलविदा कहेंगी। प्रेसिडेंट रेमन लेगुआर्टा उनकी जगह लेंगे।

इससे पहले फरवरी, 2018 में उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) की निदेशक नियुक्त किया गया था। वह आईसीसी की पहली स्वतंत्र महिला निदेशक हैं। नूई जून 2018 में बोर्ड से जुड़ीं। उनकी नियुक्ति 2 साल के लिए की गई है।

कई कंपनियों में काम करने के बाद 1994 में इंदिरा ने पेप्सिको ज्वाइन किया. 38 वर्ष की उम्र में उन्होंने पेप्सिको में लंबी अवधि की नीतियां बनाने की प्रमुख के तौर पर ज्वाइन किया। 10 साल के बाद 2004 में कंपनी की मुख्य फाइनेंस अधिकारी और 2006 में वो कंपनी की सीईओ बनीं।

इंदिरा पेप्सिको का नेतृत्व करने वाली न केवल पहली महिला रहीं बल्कि पहली विदेशी भी रही हैं। 2006 के बाद से वो दुनिया की शक्तिशाली महिलाओं की सूची में शामिल रही हैं। वर्ष 2007 में उन्हें भारत का प्रतिष्ठित पद्म भूषण सम्मान भी दिया गया था।

<blockquote class="twitter-tweet" data-lang="en"><p lang="en" dir="ltr">After 12 years as CEO, Indra K. Nooyi will step down on Oct 3, 2018: PepsiCo <a href="https://t.co/hz5Ddd2e4Y">pic.twitter.com/hz5Ddd2e4Y</a></p>&mdash; ANI (@ANI) <a href="https://twitter.com/ANI/status/1026433867291525121?ref_src=twsrc%5Etfw">August 6, 2018</a></blockquote>
<script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad