उड्डयन मंत्रालय के सेक्रेटरी राजीव नयन चौबे के मुताबिक, ‘यह नीति दो सप्ताह में जारी हो जानी चाहिए। ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है और शुक्रवार को इसे कैबिनेट के पास भेज दिया जाएगा। इस नीति में 22 चीजें शामिल हैं। इन सभी मामलों पर विस्तार से चर्चा कर सहमति बनाई है। सूत्रों का कहना है कि सरकार विदेशी उड़ान के लिए नियमों में भी बदलाव कर सकती है। नई नीति में क्षेत्रीय कनेक्टिविटी पर जोर दिया गया है।
एक घंटे के हवाई सफर का किराया 2500 रुपये होगा
एक घंटे के सफर वाली फ्लाइट्स का किराया 2500 रुपये तक सीमित हो सकता है। केंद्र सरकार जल्द ही इस बारे में फैसला कर सकती है। एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के अनुसार नई राष्ट्रीय उड्डयन नीति में ऐसा प्रस्ताव शामिल किया गया है। अगर सरकार इस प्रस्ताव को मान लेती है तो यह यात्रियों के लिए यह बड़ी राहत की बात होगी। किराए में सभी तरह के शुल्क शामिल होंगे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement