Advertisement

अब पद्मश्री वारियर ने सिस्को से दिया इस्तीफा

सिलिकॉन वैली की मशहूर महिला कार्यकारी, भारतीय मूल की पद्मश्री वारियर ने वैश्विक कंपनी सिस्को से मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी के पद से इस्तीफा दे दिया है। ऐसा उन्होंने कंपनी में शीर्ष प्रबंधन में भारी फेर-बदल के बीच किया।
अब पद्मश्री वारियर ने सिस्को से दिया इस्तीफा

वारियर का नाम पिछले महीने फोर्ब्स की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में शामिल किया गया था। वारियर, सिस्को से 2008 में जुड़ी थीं और वह अपने सात साल के कार्यकाल में मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी और वरिष्ठ उपाध्यक्ष (इंजीनियरिंग) के पद पर रहीं। इससे पहले भारतीय मूल के अंशू जैन ने विवादों के चलते जर्मनी के सबसे बड़े बैंक डोएश बैंक में सह-मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद से इस्तीफा दे दिया था। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad