Advertisement

शेयर बाजार में नहीं थम रही गिरावट, 900 अंक फिसला सेंसेक्स तो 17,000 के नीचे पहुंचा निफ्टी

पिछले 5 दिनों से जारी भारतीय बाजारों में गिरावट आज छठे दिन भी जारी रहा। मंगलवार को भी भारतीय शेयर बाज़ार...
शेयर बाजार में नहीं थम रही गिरावट, 900 अंक फिसला सेंसेक्स तो 17,000 के नीचे पहुंचा निफ्टी

पिछले 5 दिनों से जारी भारतीय बाजारों में गिरावट आज छठे दिन भी जारी रहा। मंगलवार को भी भारतीय शेयर बाज़ार में गिरावट का दौर जारी रहा है। निफ्टी में खुलते ही 17,000 के नीचे पहुंचकर कारोबार करते देखा गया। वहीं, सेंसेक्स में ओपनिंग के तुरंत बाद 900 अंक गिरावट देखी गयी।

सुबह 9.16 पर सेंसेक्स 905.16 अंकों की गिरावट के साथ  56,586.35 के स्तर पर खुला और निफ्टी 232.10 अंक की गिरावट के साथ 16,917 पर ओपनिंग की।

हालांकि, सुबह 10 बजे तक बाज़ार में कुछ सुधार दिखना शुरू हो गया। इस दौरान सेंसेक्स 92 अंकों की उछाल के साथ  57,584 अंकों पर ट्रेड कर रहा था और निफ्टी 41 पॉइंट की बढ़ोतरी के साथ 17,190 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था।

आपको बता दें कि निफ्टी और सेंसेक्स में ये भारी गिरावट, विदेशी पोर्टफोलियो इंवेस्टर्स के घरेलू मार्केट से पैसे खींचने, बढ़ती महंगाई, कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के कारण हो रहा है। बाज़ार खुलने के बार निफ्टी पर एशियन पेंट्स, विप्रो, डिविस लैब और एचसीएल में गिरावट आई। वहीं, दूसरे तरफ एक्सिस, भारती एयरटेल में उछाल देखा गया।

कल भी मार्केट बन्द होते-होते सेंसेक्स 1545.67 अंकों की फिसलन के साथ 57,491.51 पर, जबकि निफ्टी 468.05 अंकों की गिरावट के साथ 17,149.10 पर बंद हुआ।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad