Advertisement

बॉलीवुड

मनसे की मियाद खत्म, क्या होगा पाकिस्तानी कलाकारों का

मनसे की मियाद खत्म, क्या होगा पाकिस्तानी कलाकारों का

पब्लिसिटी स्टंट तो सभी को अच्छा लगता है। लेकिन इस स्टंट को लेकर तो करण जौहर भी घबरा गए हैं। उनकी फिल्म ऐ दिल है मुश्किल में पाकिस्तान के फवाद खान हैं। मुंबई में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने उड़ी में आतंकवादी हमले के बाद कह दिया है कि पाकिस्तान के कलाकार भारत छोड़ दे। 48 घंटे में भारत छोड़ने की उनकी मियाद अब खत्म होने को है।
झुलसन के बीच बहार का नाम है पार्च्ट

झुलसन के बीच बहार का नाम है पार्च्ट

औरतों के लिए बन रही फिल्मों का रूप बदल रहा है। पिछले हफ्ते आई पिंक ने यदि इसका आगाज किया और अब पार्च्ट ने बता दिया कि यह सफर जारी रहेगा। लीना यादव पहले भी शब्द और तीन जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुकी हैं। इस बार उन्होंने तीन औरतों की दुनिया के जरिए दुनिया की खबर ली है।
सिद्धू के द कपिल शर्मा शो से अलग होने की अफवाह खारिज

सिद्धू के द कपिल शर्मा शो से अलग होने की अफवाह खारिज

द कपिल शर्मा शो के निर्माताओं ने राजनेता नवजोत सिंह सिद्धू के इस हास्य कार्यक्रम से अलग होने की अफवाहों का खंडन किया है। कुछ समय से ऐसी अफवाहें थीं कि सिद्धू लोकप्रिय स्टैंडअप हास्य कलाकार कपिल शर्मा के कार्यक्रम से अलग हो रहे हैं।
फिल्म समीक्षा - पिंक

फिल्म समीक्षा - पिंक

पिंक फिल्म के निर्देशक अनिरुद्ध रॉय बांग्ला फिल्मों के जाने-माने निर्देशक हैं। अपनी प्रतिभा के अनुसार ही उन्होंने एक अच्छी कहानी को और अच्छे निर्देशकीय कौशल में बांध दिया है। यह फिल्म अमिताभ बच्चन के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इस फिल्म ने फिर साबित किया है कि वह महत्वपूर्ण और मुकम्मल कलाकार क्यों हैं।
रेखा एक अनकही दास्तान

रेखा एक अनकही दास्तान

रेखा अब तक की सबसे रहस्यमयी अभिनेत्री हैं। उनके इर्द-गिर्द एक झीना सा आवरण होता है जो किसी को उनके करीब नहीं पहुंचने देता है। इस सदाबहार अभिनेत्री पर हाल ही में एक पुस्तक आई है, रेखा : एन अनटोल्ड स्टोरी।
वास्तविकता बन गयी है प्री..सेंसरशिप : महेश भट्ट

वास्तविकता बन गयी है प्री..सेंसरशिप : महेश भट्ट

बॉलीवुड की कई फिल्मों को लेकर सेंसर बोर्ड से विवाद होने के बीच फिल्मकार महेश भट्ट ने कहा है कि निर्माता ऐसे दौर में पहुंच गए हैं जहां वे किसी समस्या से बचने के लिए विषयवस्तु की प्री सेंसरशिप कर रहे हैं।
शिक्षक दिवस-बॉलीवुड सितारों ने अपने स्कूली दिनों को किया याद

शिक्षक दिवस-बॉलीवुड सितारों ने अपने स्कूली दिनों को किया याद

इमरान हाशमी, अर्जुन रामपाल, कार्तिक आर्या और शिल्पा शेट्टी जैसे बॉलीवुड कलाकारों ने शिक्षक दिवस से पूर्व अपने स्कूली दिनों का याद किया। बॉलीवुड के सीरियल किसर इमरान ने माना कि उनकी एक शिक्षिका पर उनका दिल आ गया था।
खुद को अभिनेता के रूप में नहीं देखना चाहता : अनुराग कश्यप

खुद को अभिनेता के रूप में नहीं देखना चाहता : अनुराग कश्यप

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म अकीरा में नकारात्मक भूमिका के लिए समीक्षक अनुराग कश्यप की तारीफ कर रहे हैं। हालांकि निर्देशक का कहना है कि वह नियमित आधार पर अभिनय नहीं करना चाहते।
सलीब पर चढ़ी अकीरा

सलीब पर चढ़ी अकीरा

ए आर मुरुगादॉस की नई फिल्म अकीरा में सोनाक्षी सिन्हा को अक्षय कुमार स्टाइल की ढिशुम-ढिशुम करते देख कर अच्छा तो लगता है पर यदि कहानी में कुछ पेंच न होते तो बात ही क्या थी।
आरजीवी-करण जौहर में हो गई मुहब्बत

आरजीवी-करण जौहर में हो गई मुहब्बत

माय नेम इज खान, स्टूडेंट ऑफ इयर जैसी फिल्मों के लिए करण जौहर ने अभी तक रामगोपाल वर्मा की आलोचना ही झेली है। पहली बार है कि रामू ने करण की तारीफ की है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement