Advertisement

68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का एलान: अजय देवगन, साउथ स्टार सूर्या को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड

साल 2020 के लिए 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के विजेताओं का शुक्रवार को एलान कर दिया गया है। सूचना व...
68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का एलान: अजय देवगन, साउथ स्टार सूर्या को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड

साल 2020 के लिए 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के विजेताओं का शुक्रवार को एलान कर दिया गया है। सूचना व प्रसारण मंत्रालय के मुताबिक सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार अजय देवगन को तन्हाजी: द अनसंग वॉरियर के लिए और सूर्या को सोरारई पोटरु के लिए मिला है।

इस साल फीचर फिल्म श्रेणी में 305 और 150 नॉन फीचर में 150 को नामांकन मिला। इसमें 30 अलग-अलग भाषाओं की फिल्में शामिल थीं। फीचर फिल्म जूरी का नेतृत्व फिल्म निर्माता विपुल शाह ने किया। पुरस्कारों का एलान जूरी सदस्य धरम गुलाटी ने की। पुरस्कार इस साल के अंत में एक समारोह में दिए जाएंगे।

अवॉर्ड मिलने के बाद अजय देवगन ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा, 'मैं तानाजी फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड जीतकर बेहद खुश हूं। मेरे साथ सूर्या ने अपनी फिल्म सोनरू पोटरू के लिए अवॉर्ड जीता। मैं सभी का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। मेरी क्रिएटिव टीम, दर्शक और मेरे फैंस। मैं अपने माता-.पिता का आभारी हूं. और भगवान का शुक्रिया करता हूं. मेरी तरफ से सभी विजेताओं को शुभकामनाएं।' 

अजय देवगन बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक है। तीन दशक से अधिक के अपने करियर में, अजय देवगन ने हमें कई हिट फिल्में दी हैं और अपने प्रदर्शन से हमें प्रभावित किया है। अजय देवगन का यह तीसरा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार है।

देखें विजेताओं की सूची

बेस्ट एक्टर- अजय देवगन (ताण्हाजी: द अनसंग वॉरियर) और सूर्या (सोरारई पोटरू)

बेस्ट पापुलर फिल्म- ताण्हाजी: द अनसंग वॉरियर

बेस्ट फीचर फिल्म- सोरारई पोटरू (तमिल) 

बेस्ट हिन्दी फिल्म- तुलसीदास जूनियर (आशुतोष गोवारिकर)

बेस्ट डायरेक्टर- केआर सचिदानंदन (मलयालम फिल्म एके अय्यप्पनम कोशियुम के लिए)

बेस्ट एक्ट्रेस- अपर्णा बालमुरली (सोरारई पोटरू)

बेस्ट गीतकार- मनोज मुन्तशिर (सायना)

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- बीजू मेनन (अय्यप्पनम कोशियुम)

बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- लक्ष्मी प्रिया चंद्रमौली (शिवरंजिनियम इनुम सिला पेंगलम)

बेस्ट बुक ऑन सिनेमा- द लॉन्गेस्ट किस- किश्वर देसाई इसके लेखक हैं.

बेस्ट नरेशन 'वॉयस ओवर' अवॉर्ड-  शोभा थरूर श्रीनिवासन- फिल्म 'रैप्सोडी ऑफ रेन- मॉनसून ऑफ केरल' के लिए

बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन- विशाल भारद्वाज (1232 किलोमीटर के लिए)

बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन (गीत)- थमन एस (अला वैकुंठपुरमुलु)

बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन (बैकग्राउंड म्यूजिक)- जीवी प्रकाश (सोरारई पोटरू)

बेस्ट नॉन-फीचर फिल्म- एना की गवाही (डांगी)

बेस्ट तेलुगु फिल्म- कलर फोटो

बेस्ट तमिल फिल्म- शिवरंजिनियुम इनुम सिला पेंगलु

बेस्ट कन्नड़ फिल्म- डोलु

बेस्ट फिल्म ऑन सोशल इस्यू- जस्टिस डिलेड बट डिलिवर्ड और थ्री सिस्टर्स को संयुक्त रूप से दिया जाता है।

मोस्ट फिल्म फ्रेंडली (विशेष उल्लेख)- उत्तराखंड और यूपी

मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट- मध्य प्रदेश

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad