Advertisement

बेटी के साथ रेड कारपेट पर उतरे अजय

लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर इस बार खास बात रही, हिंदी फिल्म अभिनेता-निर्माता अजय देवगन अपनी बेटी न्यासा के साथ आए।
बेटी के साथ रेड कारपेट पर उतरे अजय

13 साल की न्यासा ने पिता के साथ ही लेकिन रेड कारपेट का महत्व समझ लिया है। काजोल-अजय की बेटी न्यासा को देखने के लिए यहां बहुत उत्सुकता और भीड़ थी। न्यासा ने अपने पापा अजय के साथ सिनेवर्ल्ड सिनेमाज में हिस्सा लिया।

इस कार्यक्रम की तस्वीर पोस्ट करते हुए अजय ने लिखा, लड़कियों का सशक्तीकरण। मैं रेड कारपेट पर अपनी शक्ति लेकर चला। वह मेरी सच्ची ताकत है। मेरी बेटी मेरी शक्ति।

लंदन इंडियन फिल्म फेस्टीवल का यह सातवां संस्करण है जिसे दक्षिण एशियाई फिल्मों के सबसे बड़े समारोह के रूप में जाना जाता है। इसके तहत पूरे लंदन और बर्मिंघम में फिल्मों का प्रदर्शन किया जाता है।

एजेंसी भाषा

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad