Advertisement

गाना नहीं छोड़ेंगी अनुष्का

अदाकारा अनुष्का शर्मा ने अपने प्रशंसकों के लिए ऑस्कर विजेता गायिका एडीले के मशहूर गीत रोलिंग इन द डीप को अपने अंदाज में पेश किया। अनुष्का ने सांकेतिक रूप से यह भी लिखा कि थॉमस अल्वा एडिसन को भी बल्ब बनाने के लिए बहुत प्रयास करने पड़े थे।
गाना नहीं छोड़ेंगी अनुष्का

बॉम्बे वेलवेट की अदाकारा ने ट्विटर पर 30 सेकंड का वीडियो पोस्ट किया है। इसमें वह एक कुर्सी पर बैठकर गाना गुनगुना रही हैं और उनके फोन पर गाना बज रहा है।

 

उन्होंने क्लिप को नाम दिया है, मजा आ गया...खराब गाने के बाद भी कोई डर नहीं कि कोई ताक झांक कर रहा है। अदाकारा ने थॉमस एडिसन के प्रसिद्ध कथन को भी उद्धृत किया है जिसमें उन्होंने कहा था कि लोगों को यह एहसास ही नहीं होता कि जब उन्होंने प्रयास करना छोड़ा उस वक्त वह सफलता के कितने करीब थे। इसी के साथ अनुष्का ने कहा कि वह गाना नहीं छोड़ेंगी।

 

उन्होंने लिखा है, हां यही वजह है कि मैं गाना नहीं छोड़ने वाली हूं। यह एक संकेत है। इसके लिए मिस्टर एडिसन और बल्ब को शुक्रिया। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad