Advertisement

विवेक ओबरॉय के घर आई एक नन्ही परी

विवेक ओबरॉय दूसरी बार पिता बने हैं। उनकी पत्नी प्रियंका अल्वा ने एक बिटिया को जन्म दिया है।
विवेक ओबरॉय के घर आई एक नन्ही परी

बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबरॉय की पत्नी प्रियंका अल्वा ने एक बिटिया को जन्म दिया है। विवेक का दो साल का एक बेटा विवान वीर ओबरॉय भी है। विवेक काफी खुश है क्योंकि उनकी बेटी का जन्म अक्षय तृतीया जैसे शुभ दिन पर हुआ है। जेनेलिया देशमुख ने विवेक और प्रियंका को ट्विटर पर बधाई दी।

उन्होंने कहा कि बधाई हो प्रियंका और विवेक ओबरॉय, वीर को बहन मिल गई है। आप सभी को शुभकामनाएं और बहुत सारा प्यार। विवेक ओबरॉय ने कर्नाटक के मंत्री जीवराज अल्वा की बेटी प्रियंका अल्वा से 29 अक्टूबर 2010 को शादी की थी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad