Advertisement

गजल गायक पंकज उधास का लंबी बीमारी के बाद हुआ निधन

गजल गायक पंकज उधास का 72 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह लंबी बीमारी से जूझ रहे रहे थे। उनकी फैमिली ने...
गजल गायक पंकज उधास का लंबी बीमारी के बाद हुआ निधन

गजल गायक पंकज उधास का 72 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह लंबी बीमारी से जूझ रहे रहे थे। उनकी फैमिली ने ही उनके निधन की खबर दी है। निधन की सूचना देते हुए बताया गया है 'बहुत भारी मन से, हम आपको लंबी बीमारी के चलते 26 फरवरी 2024 को पद्मश्री पंकज उधास के दुखद निधन की जानकारी देते हुए दुखी हैं।

पंकज उधास, पिछले कुछ समय से वे मुंबई के ब्रीच क्रैंडी अस्पताल में भर्ती थे। इसी अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली।जानकारी के मुताबिक पंकज उधास को कुछ महीने पहले कैंसर डिटेक्ट हुआ था और वो पिछले कुछ महीने से किसी से मिल नहीं रहे थे।उनका अंतिम संस्कार कल मुंबई में किया जाएगा।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad