Advertisement

अभिनेता गोविंदा के जन्मदिन पर जानें उनकी फिल्मों के बारे में

हिन्दी सिनेमा के सफल अभिनेता गोविन्दा का आज जन्मदिन है। गोविंदा का जन्म 21 दिसम्बर सन 1963 को हुआ था।...
अभिनेता गोविंदा के जन्मदिन पर जानें उनकी फिल्मों के बारे में

हिन्दी सिनेमा के सफल अभिनेता गोविन्दा का आज जन्मदिन है। गोविंदा का जन्म 21 दिसम्बर सन 1963 को हुआ था। गोविंदा के जन्मदिन के अवसर पर डालते हैं उनकी फिल्मों पर एक नजर। 

 

 

राजा बाबू (1994)

 

निर्देशक डेविड धवन की फिल्म है "राजा बाबू"। फिल्म में मुख्य भूमिका गोविंदा, करिश्मा कपूर, कादर खान, अरुणा ईरानी और शक्ति कपूर, प्रेम चोपड़ा, गुलशन ग्रोवर ने निभाई। आनंद मिलिंद का संगीत और समीर के गीत। इस कामयाब फिल्म में नंदू के किरदार के लिए शक्ति कपूर को खूब पसंद किया गया। 

 

आंखें (1993)

 

आंखें निर्देशक डेविड धवन की सुपरहिट फिल्म है। इस फिल्म से डेविड धवन हिन्दी सिनेमा में छा गए। यह फिल्म गोविंदा के करियर की भी अहम फिल्म साबित हुई। इसके बाद उन्होंने दर्जनों फिल्म साइन की। आंखें फिल्म एक एक्शन कॉमेडी फिल्म है। इसमें गोविंदा, चंकी पांडेय, शक्ति कपूर, गुलशन ग्रोवर ने मुख्य भूमिका निभाई।

 

दीवाना मस्ताना (1997) 

 

दीवाना मस्ताना डेविड धवन की सफल फिल्म है। इस फिल्म में गोविंदा और अनिल कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई। जूही चावला फिल्म की मुख्य अभिनेत्री की भूमिका में नजर आईं। फिल्म का संगीत लक्ष्मीकांत प्यारेलाल ने दिया। 

 

 

कुली नंबर 1 (1995 )

 

कुली नंबर 1 डेविड धवन की सुपरहिट फिल्म है। इस फिल्म में गोविंदा कुली का किरदार निभाते हुए नजर आए। फिल्म में कादर खान, करिश्मा कपूर, शक्ति कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई। फिल्म में गोविंदा का डांस बहुत पसंद किया गया। संगीतकार आनंद मिलिंद को कुली नंबर 1 के शानदार ट्रैक के लिए जाना जाता है। 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad