Advertisement

तलाक ले रहे हैं कल्कि और कश्यप

कल्कि ने साल भर से उड़ रही अफवाहों को विराम देते हुए स्वीकार लिया है कि उन्होंने और अनुराग ने तलाक के लिए अदालत में अर्जी दाखिल कर दी है। लेकिन उन्हें अपने जीवन से या फैसले से कोई शिकायत नहीं है।
तलाक ले रहे हैं कल्कि और कश्यप

कल्कि निश्चिंत हो कर अपनी आने वाली फिल्म पर ध्यान दे रही हैं। कल्कि इस फिल्म में लैला नाम की लड़की का किरदार निभा रही हैं, जिसे सेरेब्रल पाल्सी है।

इस फिल्म का नाम मार्गरिटा विथ स्ट्रॉ है। इस भूमिका के लिए कल्कि ने व्हीलचेयर पर छह महीने तक रोज दो घंटे गुजारे हैं ताकि वह किरदार में विश्वसनीयता ला सकें।

कल्कि इसके लिए मालिनी छिब से भी मिली जो खुद इस बीमारी से ग्रस्त हैं। मालिनी ने इसके बावजूद ऑक्सफोर्ड जा कर पढ़ाई की और वन लिटिल फिंगर नाम से एक किताब भी लिखी।   

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad