Advertisement

अभिनेता कमल हासन के जन्मदिन पर जानें उनकी फिल्मों के बारे में

आज हिन्दी सिनेमा के सफल अभिनेता कमल हासन का जन्मदिन है। कमल हासन का जन्म 7 नवंबर 1954 को हुआ था। कमल हासन के...
अभिनेता कमल हासन के जन्मदिन पर जानें उनकी फिल्मों के बारे में

आज हिन्दी सिनेमा के सफल अभिनेता कमल हासन का जन्मदिन है। कमल हासन का जन्म 7 नवंबर 1954 को हुआ था। कमल हासन के जन्मदिन के अवसर पर डालते हैं उनकी फिल्मों पर एक नजर। 

 

 

 

 

सदमा (1983)

 

निर्देशक बालू महेन्द्र की फिल्म। इल्लैयाराजा का संगीत। गुलजार के गीत। मुख्य भूमिका कमल हासन और श्रीदेवी ने निभाई।फिल्म सफल रही। कमल हासन और श्रीदेवी का काम खूब पसंद किया गया। 

 

 

 

एक दूजे के लिए (1981)

 

निर्देशक के बालचंदर की फिल्म। लक्ष्मीकांत प्यारेलाल का संगीत। आनंद बख्शी के गीत। फिल्म में मुख्य भूमिका कमल हासन, रति अग्निहोत्री ने निभाई। फिल्म क्लासिक का दर्जा प्राप्त करने में कामयाब रही। 

 

 

 

सागर (1985)

 

निर्देशक रमेश सिप्पी की फिल्म। जावेद अख्तर की स्क्रिप्ट। जावेद अख्तर के गीत और राहुल देव बर्मन का संगीत। फिल्म में मुख्य भूमिका ऋषि कपूर, डिम्पल कपाड़िया, कमल हासन ने निभाई। 

 

 

 

चाची 420 (1997)

 

कमल हासन के निर्देशन में बनी फिल्म। गुलजार के गीत और विशाल भारद्वाज का संगीत। मुख्य भूमिका में कमल हासन, तब्बू, अमरीश पुरी नजर आए। फिल्म कामयाब रही। 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad