Advertisement

मानता नहीं बदतमीज दिल

टेलीविजन पर नया धारावाहिक आने वाला है, फिर भी न माने बदतमीज दिल। अगले हफ्ते से शुरू हो रहे इस शो में युवा दिलों की धड़कन पर्ल पूरी मुख्य भूमिका में हैं।
मानता नहीं बदतमीज दिल

टीवी पर मधुबाला- एक इश्क एक जुनून और रंगरसिया जैसे मशहूर धारावाहिकों के लिए पहचाने जाने वाले निर्माता सौरभ तिवारी फिर भी न माने बदतमीज दिल पर काम कर रहे हैं। यह नया धारावाहिक युवाओं पर केंद्रित है। इस धारावाहिक में मुख्य तत्व संगीत है। यही कारण है कि इसके संगीत पर बहुत जोर दिया गया है। संगीत के जरिये ही सौरभ तिवारी ने कई भावों को पेश करने की कोशिश की है।

 

इस शो में एक रॉकस्टार की कहानी है, जिसका नाम अबीर है। अबीर की भूमिका पर्ल निभा रहे हैं। पर्ल वास्तविक जीवन में भी गाने लिखते हैं, गाते है और उनका संगीत तैयार करते हैं। पर्ल का कहाना है, इस वजह से मुझे मेरी भूमिका समझने में बहुत मदद मिली।

 

पर्ल बॉलीवुड स्टार रितिक रोशन और रणवीर कपूर को अपना आदर्श मानते हैं और फिल्म जगत में ही करिअर बनाना चाहते हैं। वह रितिक रोशन को बहुत अच्छा और प्रतिभाशाली कलाकार मानते हैं। उनका कहना है कि दिल वाकई बदतमीज होता है जो कम में मानता ही नहीं है। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad