Advertisement

पाकिस्तानी गायक अदनान सामी को मिली भारतीय नागरिकता

सालों से भारत में रहकर अपनी कला से लोगों के दिलों पर छा जाने वाले पाकिस्तानी गायक अदनान सामी अब भारतीय नागरिक हो जाएंगे। भारत सरकार ने सामी के अनुरोध पर देश की नागरिकता प्रदान कर दी है। सामी को 1 जनवरी 2016 से भारतीय नागरिकता प्रदान की गई है।
पाकिस्तानी गायक अदनान सामी को मिली भारतीय नागरिकता

सामी ने केंद्र से मानवीय आधार पर भारत में अपने दर्जे को कानूनी रूप देने का अनुरोध किया था। केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि सामी कल से भारतीय नागरिक होंगे। आज की तारीख में वह तीन माह के वीजा विस्तार पर हैं जो उन्हें मंत्रालय से छह अक्तूबर को दिया गया था। पिछले कुछ सालों से भारत को अपना दूसरा घर बना चुके 46 वर्षीय गायक ने इस साल 26 मई को केंद्रीय गृह मंत्रालय को प्रतिवेदन देकर मानवीय आधार पर अपने ठहराव का अनुरोध किया था।

 

लाहौर में जन्मे सामी 31 मार्च, 2001 को पर्यटक वीजा पर पहली बार भारत आए थे। उन्हें इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग ने एक साल की वैधता के साथ यह वीजा जारी किया था। उनका वीजा बाद में समय समय पर बढ़ाया गया। 27 मई, 2010 को जारी उनका पाकिस्तानी पासपोर्ट 26 मई, 2015 को समाप्त हो गया था और पाकिस्तान सरकार ने उनका पासपोर्ट नवीनीकृत नहीं किया। उसके बाद उन्होंने अपने ठहराव को मानवीय आधार पर कानून सम्मत बनाने के लिए भारत सरकार से अनुरोध किया था।

 

एक एलबम के कभी तो नजर मिलाओ.. और लिफ्ट करा दे... जैसे गानों से सामी ने 2000 की शुरुआत में सुर्खिया बटोरी थीं। इस साल इस गायक ने सलमान खान अभिनीत फिल्म बजरंगी भाईजान के गाने, भर दो झोली मेरी.. के बाद सफलता का स्वाद चखा। 

 

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad