Advertisement

ऑस्कर में इस बार भी दिखेगा पिगी चॉप का जलवा

मशहूर फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा 89वें वार्षिक अकादमी पुरस्कार समारोह में अपना जलवा विखेरने को तैयार है। क्वांटिको फेम 34 वर्षीय पिगी चॉप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए इसकी पुष्टि की है। प्रियंका के फैंस को खलनायिका किरदार वाली उसकी हॉलीवुड फिल्म बेवॉच का भी बेसब्री से इंतजार है।
ऑस्कर में इस बार भी दिखेगा पिगी चॉप का जलवा

         

 प्रियंका ने पोस्ट में इंगलिश रॉक बैंड दी रॉलिंग स्टोंस के प्रमुख मिक जैगर के साथ सेल्फी वाली तस्वीर डाली है। हवाई अड्डे के टर्मिनल के भीतर ली गयी इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुये प्रियंका ने लिखा है-आस्कर, हम यहां आ गये हैं...मिक जैगर...ला ला लैंड।

प्रियंका ने बीते साल भी आस्कर में अपने दिलकश अंदाज से सबों का दिल जीता था। उस बार लेबनानी डिजाइनर जुहैर मुराद के सफेद रंग के खूबसूरत गाउन में उसने जलवा बिखेरा था। प्रियंका मई में रिलीज होने वाली अपनी हॉलीवुड फिल्म बेवॉच को लेकर भी सुर्खियों में रहने वाली है।   

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad