Advertisement

रणवीर सिंह और कंगना रनौत फिल्मफेयर पुरस्कार 2022 नॉमिनेशन में शामिल

67वें फिल्मफेयर पुरस्कार 2022 के लिए नॉमिनेशन सूची जाहिर हो गई है। इस सूची में देश के तमाम बड़े कलाकारों और...
रणवीर सिंह और कंगना रनौत फिल्मफेयर पुरस्कार 2022 नॉमिनेशन में शामिल

67वें फिल्मफेयर पुरस्कार 2022 के लिए नॉमिनेशन सूची जाहिर हो गई है। इस सूची में देश के तमाम बड़े कलाकारों और फिल्मों को शामिल किया गया है। इन्हीं में"बेस्ट एक्टर मेल" श्रेणी में अभिनेता रणवीर सिंह को उनकी फिल्म "83" में निभाए गए किरदार के लिए यह फिल्मफेयर नॉमिनेशन हासिल हुआ है। इसी के साथ "बेस्ट एक्टर फीमेल", श्रेणी में अभिनेत्री कंगना रनौत को उनकी फिल्म "थलाइवी" के लिए फिल्मफेयर नॉमिनेशन मिला है। 

 

 

 

 

जहां एक तरफ रणवीर सिंह की फिल्म भारतीय क्रिकेट टीम की 1983 क्रिकेट विश्व कप जीत पर आधारित है, वहीं कंगना रनौत की फिल्म "थलाइवी" राजनेत्री जयललिता के जीवन पर आधारित है। 

 

 

 

 

 

फिल्मफेयर पुरस्कार 2022 के लिए फिल्मों की रिलीज डेट अवधि 1जनवरी 2021 से दिसंबर 2021 होनी थी। समय के चलते हुए फिल्मफेयर ने उन फिल्मों को भी इस सूची में शामिल किया है, जिन्हें यूं तो सिनेमाघरों में रिलीज होना था लेकिन उन्हें कोरोना महामारी के कारण ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होना पड़ा।

67वें फिल्मफेयर पुरस्कार समारोह का भव्य आयोजन 30 अगस्त को जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर मुंबई में किया जाएगा।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad