Advertisement

सलमान खान के जन्मदिन पर जानें उनकी फिल्मों के बारे में

आज हिन्दी सिनेमा के सुपरस्टार सलमान खान का जन्मदिन है। सलमान खान का जन्म 27 दिसंबर सन 1965 को हुआ था। सलमान...
सलमान खान के जन्मदिन पर जानें उनकी फिल्मों के बारे में

आज हिन्दी सिनेमा के सुपरस्टार सलमान खान का जन्मदिन है। सलमान खान का जन्म 27 दिसंबर सन 1965 को हुआ था। सलमान खान के जन्मदिन के अवसर पर डालते हैं उनकी फिल्मों पर एक नजर। 

 

 

 

हम दिल दे चुके सनम (1999)

 

निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म। मुख्य भूमिका में अजय देवगन, ऐश्वर्या राय और सलमान खान नजर आए। इस्माइल दरबार का संगीत। फिल्म कामयाब रही। 

 

 

 

 

 बजरंगी भाईजान (2015)

 

निर्देशक कबीर खान की फिल्म। मुख्य भूमिका में सलमान खान, करीना कपूर, नवाजुद्दीन सिद्दीकी नजर आए। फिल्म एक पाकिस्तानी बच्ची की कहानी है, जो गलती से भारत में छूट जाती है। प्रीतम का संगीत और नीलेश मिश्रा, मयूर पुरी, अमिताभ भट्टाचार्य, कौसर मुनीर के गीत। फिल्म सुपरहिट साबित हुई और इसने सलमान खान और करीना कपूर को एक नई ऊंचाई दी। 

 

 

बीवी नंबर 1 (1999)

 

डेविड धवन की सुपरहिट फिल्म है बीवी नंबर 1। फिल्म में मुख्य भूमिका में सलमान खान, सुष्मिता सेन, अनिल कपूर, करिश्मा कपूर नजर आए। फिल्म का संगीत अनु मलिक ने दिया जो काफी लोकप्रिय हुआ। इस फिल्म के लिए डेविड धवन को फिल्मफेयर अवार्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था। 

 

 

जुड़वा (1997)

 

जुड़वा निर्देशक डेविड धवन की सुपरहिट फिल्म है। इस फिल्म में सलमान खान ने डबल रोल किया। फिल्म में सलमान खान के साथ करिश्मा कपूर, रंभा, शक्ति कपूर, कादर खान मुख्य भूमिका में नजर आए। फिल्म का संगीत अनु मलिक ने दिया, जो काफी पसंद किया गया। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad