Advertisement

शाहरुख खान ने जन्मदिन पर फैंस को दिया तोहफा, आगामी फिल्म 'पठान' का टीजर किया रिलीज

हिन्दी सिनेमा के सफल अभिनेता शाहरूख खान ने अपने 57वें जन्मदिन के अवसर पर फैंस को शानदार तोहफा दिया है।...
शाहरुख खान ने जन्मदिन पर फैंस को दिया तोहफा, आगामी फिल्म 'पठान' का टीजर किया  रिलीज

हिन्दी सिनेमा के सफल अभिनेता शाहरूख खान ने अपने 57वें जन्मदिन के अवसर पर फैंस को शानदार तोहफा दिया है। शाहरूख खान के फैंस लंबे समय से उनकी फिल्मों का इंतजार कर रहे हैं। आज जन्मदिन के अवसर पर शाहरूख खान ने अपनी आगामी फिल्म 'पठान' का टीजर रिलीज किया है। यशराज के बैनर तले बनी फिल्म पठान को सिनेमाघरों में 25 जनवरी सन 2023 को हिंदी, तमिल, तेलुगु भाषा में रिलीज किया जाएगा। 

 

 टीजर लिंक :

फिल्म पठान के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद हैं। निर्माता आदित्य चोपड़ा हैं। विशाल शेखर का संगीत है और कुमार के गीत हैं।फिल्म में मुख्य भूमिका में शाहरूख खान, दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम नजर आएंगे। शाहरूख खान इस फिल्म में धमाकेदार एक्शन करते नजर आएंगे। टीजर देखकर महसूस हो रहा है कि फिल्म एक्शन परफॉर्मेंस से भरपूर होगी। फैंस ने शाहरूख खान को भरपूर प्यार दिया है। टीजर रिलीज होने के एक घंटे में तकरीबन 2 मिलियन लोग इसे देख चुके हैं। अब सभी की निगाहें 25 जनवरी 2023 पर टिकी हैं, जब एक लम्बे समय बाद शाहरूख खान सिनेमाघरों में वापसी करेंगे। 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad