Advertisement

सनी देओल के जन्मदिन पर जानें उनकी फिल्मों के बारे में

आज हिन्दी सिनेमा के सफल अभिनेता सनी देओल का जन्मदिन है। सनी देओल का जन्म 19 अक्टूबर सन 1957 को हुआ था। सनी...
सनी देओल के जन्मदिन पर जानें उनकी फिल्मों के बारे में

आज हिन्दी सिनेमा के सफल अभिनेता सनी देओल का जन्मदिन है। सनी देओल का जन्म 19 अक्टूबर सन 1957 को हुआ था। सनी देओल के जन्मदिन के अवसर पर डालते हैं उनकी फिल्मों पर एक नजर।

 

 

 

 

 

गदर (2001)

 

निर्देशक अनिल शर्मा की फिल्म। आनंद बख्शी के गीत और उत्तम सिंह का संगीत। मुख्य भूमिका में सनी देओल, अमीषा पटेल, अमरीश पुरी नजर आए। फिल्म सुपरहिट साबित हुई। गदर को हिन्दी सिनेमा की यादगार फिल्मों में माना जाता है। 

 

 

 

 

बेताब (1983)

 

 

निर्देशक राहुल रवैल की फिल्म। जावेद अख्तर की स्क्रिप्ट। राहुल देव बर्मन का संगीत और आनंद बख्शी के गीत। मुख्य भूमिका में सनी देओल, अमृता सिंह, शम्मी कपूर, प्रेम चोपड़ा, निरूपा रॉय नजर आईं।इस फिल्म से सनी देओल ने अपना हिन्दी सिनेमा में पदार्पण किया। 

 

 

 

इंडियन (2001)

 

निर्देशक एन महाराजन की फिल्म। आनंद राज आनंद का संगीत और आनंद बख्शी के गीत। मुख्य भूमिका में सनी देओल, शिल्पा शेट्टी, ओम पुरी, डैनी डेन्जोंगपा, मुकेश ऋषि, राज बब्बर, राहुल देव नजर आए। फिल्म सुपरहिट साबित हुई। 

 

 

 

घायल (1990)

 

निर्देशक राजकुमार संतोषी की फिल्म। राजकुमार संतोषी की स्क्रिप्ट। फिल्म को प्रोड्यूस किया धर्मेन्द्र ने। बप्पी लहरी का संगीत। मुख्य भूमिका में सनी देओल, मीनाक्षी सेषाद्रि, राज बब्बर, मौसमी चटर्जी, अमरीश पुरी नजर आए। फिल्म सुपरहिट साबित हुई। 

 

 

 

 

घातक ( 1996 )

 

निर्देशक राजकुमार संतोषी की फिल्म। राहुल देव बर्मन और अनु मलिक का संगीत। मजरुह सुल्तानपुरी के गीत। फिल्म में मुख्य भूमिका सनी देओल, डैनी डेन्जोंगपा, अमरीश पुरी, मीनाक्षी सेषाद्रि, के के रैना ने निभाई। फिल्म बेहद कामयाब रही और इसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad