Advertisement

अभिनेता संजय मिश्रा की फिल्म "होली काऊ" का ट्रेलर हुआ लॉन्च

हिन्दी सिनेमा के सफल अभिनेता संजय मिश्रा की फिल्म "होली काऊ" का ट्रेलर लॉन्च हो गया है। इस फिल्म को...
अभिनेता संजय मिश्रा की फिल्म

हिन्दी सिनेमा के सफल अभिनेता संजय मिश्रा की फिल्म "होली काऊ" का ट्रेलर लॉन्च हो गया है। इस फिल्म को निर्देशक साई कबीर ने डायरेक्ट किया है। फिल्म की निर्माता आलिया सिद्दीकी हैं।फिल्म 26 अगस्त 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

 

 

फिल्म का ट्रेलर लिंक :

 

"होली काऊ" फिल्म की कहानी "रुखसार" नामक गाय के लापता हो जाने पर आधारित है। सजंय मिश्रा जिस किरदार को निभा रहे हैं, उस की गाय अचानक एक सुबह लापता हो जाती है। संजय मिश्रा गाय को ढूंढ़ने के लिए थाना पुलिस एक कर देते हैं। इन्हीं कोशिशों से हास्य पैदा होता है और समाज की राजनीतिक सोच दिखाई देती है।

 

फिल्म में अभिनेत्री सादिया सिद्धिकी और संजय मिश्रा पति पत्नी का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में तिग्मांशु धूलिया और मुकेश भट्ट भी अहम रोल निभाते हुए नजर आ रहे हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने इसमें कैमियो किया हुआ है। 

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad