Advertisement

अभिनेत्री वहीदा रहमान के जन्मदिन पर जानें उनकी फिल्मों के बारे में

आज हिन्दी सिनेमा की सफल अभिनेत्री वहीदा रहमान का जन्मदिन है। वहीदा रहमान का जन्म 3 फरवरी सन 1938 को हुआ था।...
अभिनेत्री वहीदा रहमान के जन्मदिन पर जानें उनकी फिल्मों के बारे में

आज हिन्दी सिनेमा की सफल अभिनेत्री वहीदा रहमान का जन्मदिन है। वहीदा रहमान का जन्म 3 फरवरी सन 1938 को हुआ था। वहीदा रहमान के जन्मदिन के अवसर पर डालते हैं उनकी फिल्मों पर एक नजर। 

 

 

 

 

गाइड (1965)

 

निर्देशक विजय आनंद की फिल्म। लेखक आर के नारायण के उपन्यास पर आधारित। फिल्म में देव आनंद और वहीदा रहमान ने मुख्य भूमिका निभाई। सचिन देव बर्मन का संगीत और गीतकार शैलेन्द्र के गीत। फिल्म हिंदी सिनेमा की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल हुई।

 

 

 

 

 

प्यासा (1957)

 

निर्देशक गुरू दत्त की फिल्म। फिल्म में मुख्य भूमिका गुरु दत्त, माला सिन्हा, वहीदा रहमान ने निभाई। सचिन देव बर्मन का संगीत और साहिर लुधियानवी के गीत। फिल्म हिंदी सिनेमा की सफल फिल्मों में शामिल हुई। 

 

 

 

 

 

 

चौदहवीं का चांद (1960) 

 

निर्देशक एम सादिक की फिल्म। फिल्म में मुख्य भूमिका गुरु दत्त, वहीदा रहमान, रहमान, जॉनी वॉकर ने निभाई। संगीतकार रवि का संगीत और गीतकार शकील बदायूंनी के गीत। फिल्म दर्शकों को पसंद आई। 

 

 

 

 

प्रेम पुजारी (1970)

 

निर्देशक देव आनंद की फिल्म। फिल्म में मुख्य भूमिका देव आनंद, वहीदा रहमान, जाहिदा, शत्रुघ्न सिन्हा ने निभाई। सचिन देव बर्मन का संगीत और गोपालदास नीरज के गीत। फिल्म सफल साबित हुई। 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad