Advertisement

मुंबई के सेलीब्रेशन क्लब में श्रीदेवी का पार्थिव शरीर, अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे सितारे

बॉलीवुड की महिला सुपरस्टार श्रीदेवी को अंतिम विदाई देने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। अभिनेत्री के...
मुंबई के सेलीब्रेशन क्लब में श्रीदेवी का पार्थिव शरीर, अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे सितारे

बॉलीवुड की महिला सुपरस्टार श्रीदेवी को अंतिम विदाई देने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। अभिनेत्री के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शनों के लिए सेलिब्रेशन क्लब रखा गया है। श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके फैन्स और फिल्म जगत की कई बड़ी हस्तियां वहां पहुंचना शुरू हो गई हैं।

सेलिब्रेशन क्लब के बाहर लोगों की लंबी लाइन लगी हुई है। 12:30 बजे तक श्रीदेवी को अंतिम विदाई दी जाएगी। इसके बाद अंतिम यात्रा शुरू होगी और 3.30 बजे एस.वी. रोड स्थित विले पार्ले वेस्ट सेवा समाज श्मशान घाट पर अंत्येष्टि होगी।

अरबाज खान, फरहा खान, सलमान खान, शाहरुख खान, अजय देवगन, पूनम ढिल्‍लन, राजपाल यादव, राज्‍यसभा सांसद डॉ. सुभाष चंद्रा समेत कई हस्तियों ने उनके अंतिम दर्शन किए। हेमा मालिनी अपनी बेटी ईशा देओल के साथ श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देने पहुंचीं।

 

श्रीदेवी के देवर और एक्टर संजय कपूर और अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन, उनकी बहन रिया कपूर सेलिब्रेशन क्लब में पहुंचे।

 

श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देने के लिए सेलिब्रेशन्स क्लब के बाहर फैंस का हुजूम लाइन में है और लोग अपनी बारी की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

 

एक्ट्रेस सोनम कपूर अपनी ताई श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देने सेलिब्रेशन्स क्लब में मौजूद हैं। वो अपनी छोटी बहनों जान्ह्वी और खुशी को ढांढस बंधा रही हैं।

 


इससे पहले मंगलवार को श्रीदेवी का पार्थिव शरीर जब मुंबई पहुंचा तब कई सिलेब्रिटीज कपूर परिवार को सांत्वना देने उनके घर पहुंचे। बताया जा रहा है कि श्रीदेवी के शव को देखकर सलमान खान खुद पर काबू नहीं रख पाए और रो पड़े।  

मंगलवार को रात करीब 9:30 बजे बोनी और अर्जुन समेत कपूर परिवार के अन्य सदस्य श्रीदेवी का शव लेकर दुबई से मुंबई पहुंचे। श्रीदेवी का पार्थिव शरीर अनिल अंबानी के प्राइवेट जेट से लाया गया और अपनी पत्नी टीना अंबानी के साथ अनिल भी मुंबई एयरपोर्ट पर मौजूद रहे। एयरपोर्ट पर पार्थिव शरीर को लेने के लिए अनिल कपूर पहुंचे थे। उनके साथ अमर सिंह भी दिखे। इस दौरान एयरपोर्ट पर हजारों प्रशंसकों की भीड़ भी मौजूद रही।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad