Advertisement

इस्लाम धर्म छोड़ रहे हैं फिल्म निर्माता अली अकबर, जानिए धर्म छोड़ते वक्त उन्होंने क्या कहा

मलयालम फिल्म निर्देशक अली अकबर ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत की दुखद मृत्यु पर सोशल मीडिया पर मज़ाक...
इस्लाम धर्म छोड़ रहे हैं फिल्म निर्माता अली अकबर, जानिए धर्म छोड़ते वक्त उन्होंने क्या कहा

मलयालम फिल्म निर्देशक अली अकबर ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत की दुखद मृत्यु पर सोशल मीडिया पर मज़ाक उड़ाने वाले कथित तौर पर एक वर्ग के विरोध में इस्लाम धर्म त्याग दिया है। अली अकबर संघ परिवार के करीबी माने जाते हैं।

उन्होंने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में बताया, "मैं आज से मुसलमान नहीं हूं। अब मैं सिर्फ एक भारतीय हूं।" वीडियो क्लिप में, उन्होंने जनरल रावत की मौत से संबंधित समाचार रिपोर्टों के नीचे हंसने की इमोजी रिएक्ट करने वाले लोगों की खिंचाई करते हुए कहा कि अब वो "राष्ट्र-विरोधी" के साथ खड़े नहीं हो सकते।

इसी साल अक्टूबर में, फिल्म निर्देशक से राजनेता बने अली अकबर ने, भाजपा की राज्य समिति के सदस्य के रूप में सभी जिम्मेदारियों से इस्तीफा दे दिया था। क्योंकि वह भाजपा के राज्य सचिव एके नज़ीर के खिलाफ केरल इकाई की संगठनात्मक स्तर की कार्रवाई से नाराज थे। हालांकि अकबर ने कहा था कि वह भाजपा के सदस्य बने रहेंगे।
  
अली अकबर ने भावुक फेसबुक पोस्ट लिखते हुए कहा था कि आम आदमी के लिए यह समझना बहुत मुश्किल है कि एक मुसलमान, अपने परिवार और समुदाय से, भाजपा के लिए काम करते हुए किस तरह के अपमान और गालियों का सामना करता है।

फिल्म निर्माता वर्तमान में मालाबार विद्रोह पर आधारित एक फिल्म पर काम कर रहे हैं, जिसे मोपला दंगा भी कहा जाता है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad