Advertisement

करिश्मा के एक्स-हसबैंड संजय कपूर का दिल का दौरा पड़ने से निधन, कुछ ही घंटे पहले अहमदाबाद विमान हादसे पर किया था पोस्ट

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस करिश्‍मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर की दिल का दौरा पड़ने से गुरुवार की रात निधन हो...
करिश्मा के एक्स-हसबैंड संजय कपूर का दिल का दौरा पड़ने से निधन, कुछ ही घंटे पहले अहमदाबाद विमान हादसे पर किया था पोस्ट

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस करिश्‍मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर की दिल का दौरा पड़ने से गुरुवार की रात निधन हो गया। 53 वर्षीय बिजनेसमैन संजय कपूर गुरुवार की रात पोलो खेल रहे थे तभी अचानक उनके सीने में दर्द उठा और मैदान में घोड़े से गिर कर बेहोश हो गए। जिसके बाद उन्‍हें अस्‍पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई।

एक्‍टर और राइटर सुहेल सेठ ने सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म X पर पोस्‍ट शेयर की है। इस पोस्‍ट में उन्‍होंने संजय कपूर की मौत की पुष्टि करते हुए दुख व्‍यक्‍त किया है।

दरअसल, संजय कपूर ने मौत से कुख घंटे पहले अहमदाबाद एयर इंडिया प्‍लेन क्रैश हादसे पर दुख जताते हुए एक पोस्‍ट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था, "अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना की दुखद खबर। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं सभी प्रभावित परिवारों के साथ हैं। ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में शक्ति प्रदान करे। अपनी इस पोस्‍ट के अंत में उन्‍होंने हाथ जोड़े हुए वाला इमोजी भी पोस्‍ट किया था।

 

बता दें कि 2003 में बॉलीवुड एक्‍ट्रेस करिश्‍मा कपूर और संजय कपूर की शादी हुई थी लेकिन चंद सालों बाद ही दोनों के रिश्‍ते में खटास पड़ गई। दिल्‍ली हाई कोर्ट ने 2005 में दोनों को समझौते की संभावना तलाशने की सलाह दी थी लेकिन 2010 में करिश्‍मा दिल्‍ली में अपने पति का घर छोड़कर मुंबई वापस लौट गईं थीं और वहीं, पर ही उनके बेटे कियान का जन्‍म हुआ था। 2014 में करिश्‍मा और संजय कपूर ने अलग होने का फैसला लेते हुए अदालत में तलाक की अर्जी दाखिल की और 2016 में दोनों के बीच तलाक हो गया था।

  

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad