Advertisement

मशहूर अभिनेत्री ने कारोबारी पर लगाया रेप का केस, आरोपी 28 मार्च तक पुलिस रिमांड पर

मुंबई में बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री ने एक कारोबारी के खिलाफ रेप और और 15.5 करोड़ की धोखाधड़ी का केस...
मशहूर अभिनेत्री ने कारोबारी पर लगाया रेप का केस, आरोपी 28 मार्च तक पुलिस रिमांड पर

मुंबई में बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री ने एक कारोबारी के खिलाफ रेप और और 15.5 करोड़ की धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया है। उन्होंने मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जिसके बाद आरोपी अमन खन्ना को गुरूवार रात ही गिरफ्तार कर लिया। 

न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, जुहू पुलिस स्टेशन पर केस दर्ज किए जाने के बाद मामला क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया। आरोपी अमन खन्ना को शुक्रवार को मुंबई की एक कोर्ट में पेश किया गया। जिसके बाद कोर्ट ने आरोपी को 28 मार्च तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।  

 



इससे पहले भी इस अभिनेत्री ने 30 जनवरी, 2017 को कारोबारी अमन खन्ना पर पीछा करने और धमकाने का आरोप लगाया था। कारोबारी को उस समय भी मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था और उसके खिलाफ स्टॉकिंग और धमकी देने का आरोप दर्ज किया था।

आरोप लगाने वाली अभिनेत्री ने 70 और 80 के दशक में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। उन्होंने शशि कपूर, अमिताभ बच्चन, फिरोज खान और देव आनंद जैसे अभिनेताओं के साथ फिल्में की हैं।

बताया जाता है कि 38 साल के अमन का संबंध फिल्मी दुनिया से रहा है। उसने कुछ फिल्मों में कॉरियोग्राफी की है, लेकिन उसे कोई बड़ी कामयाबी नहीं मिली। बाद में अमन ने रियल एस्टेट में काम करना शुरू कर दिया। पुलिस के मुताबिक, उसके खिलाफ बांगुर नगर थाने में भी आपराधिक मामला दर्ज है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad