Advertisement

देश में आज से 15+ के बच्चों का टीकाकरण, अब तक 8 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन

देश में कोरोना वायरस के खिलाफ आज से 15-18 साल के बच्चों को कोविड-19 टीका लगाया जा रहा है। वैक्सीन के लिए...
देश में आज से 15+ के बच्चों का टीकाकरण, अब तक 8 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन

देश में कोरोना वायरस के खिलाफ आज से 15-18 साल के बच्चों को कोविड-19 टीका लगाया जा रहा है। वैक्सीन के लिए कोविन ऐप पर सुबह तक 8 लाख से अधिक युवाओं का रजिस्ट्रेशन हो चुका हैं। सेंटर्स को बच्चों को ध्यान में रखकर काफी रंगीन बनाया गया है।

इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों को टीकों के घालमेल से बचने के लिए 15-18 आयु वर्ग के लिए अलग टीकाकरण केंद्र, अलग कतारें, अलग सत्र स्थल और अलग टीकाकरण दल बनाने की सलाह दी है।

इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में सिविल अस्पताल का दौरा किया। इस अस्पताल में 15-18 साल के बच्चों को कोविड वैक्सीन की डोज दी जा रही है। टीकाकरण अभियान को लेकर उन्होंने कहा कि प्रदेश में 15-18 साल के बच्चों की संख्या लगभग 1,40,00,000 हैं। उन्हें कोवैक्सीन देने के लिए कहा गया है। आज से प्रदेश में 2,150 केंद्रों में वैक्सीनेशन शुरू हुआ है। लखनऊ में 39 केंद्र बनाए हैं, जहां 15-18 साल के बच्चों को वैक्सीन की डोज दे रहे हैं। 

उन्होंने आगे बताया कि प्रदेश में 18 साल से ऊपर के 20,25,00,000 से अधिक लोगों को अब तक वैक्सीन की डोज दी गई है। जिसमें से 12,84,94,516 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई और 7,40,93,819 लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज दी गई है।

राजधानी दिल्ली में 15-18 साल के बच्चों के लिए आज से कोविड वैक्सीनेशन की शुरुआत हो रही है। तस्वीर दिल्ली के डॉक्टर राममनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल से हैं।

चंडीगढ़ में एक स्कूल में 15-18 साल के बच्चों को कोविड वैक्सीन की डोज दी गई।

 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से 27 दिसंबर को जारी दिशा निर्देशों के मुताबिक इस आयु वर्ग के लिए मात्र कोवैक्सीन का टीका ही उपलब्ध होगा। भारत के औषधि महानियंत्रक ने 12 साल से अधिक आयु के बच्चों के लिए कुछ शर्तों के साथ 24 दिसंबर को भारत बायोटेक के स्वदेश निर्मित कोवैक्सीन टीके को आपात इस्तेमाल की मंजूरी दे दी।

गुजरात के अहमदाबाद में एक वैक्सीनेशन सेंटर में 15-18 साल के बच्चों को कोविड वैक्सीन की डोज दी गई।इस मौके पर एक डॉक्टर ने बताया, "हमने अपने इलाके में वैक्सीन देने के लिए 2 स्कूलों को चुना है। आज यहां 600 बच्चों को वैक्सीन की डोज देंगे। हम कोवैक्सिन की डोज दे रहे हैं।"

 

राजस्थान में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कोटा में 15-18 साल के बीच के बच्चों के लिए वैक्सीनेशन कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

 

महाराष्ट्र के पुणे में 15-18 साल के बच्चों के लिए आज से कोविड वैक्सीनेशन की शुरुआत हुई। पुणे के मेयर मुरलीधर मोहोल ने वैक्सीनेशन ड्राइव की शुरूआत की। उन्होंने कहा, “पुणे में 40 सेंटर वैक्सीनेशन के लिए चालू हैं। हमारा लक्ष्य है कि हम जल्द से जल्द 2.5 लाख बच्चों को वैक्सीनेट करें।”

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad