Advertisement

महागठबंधन में शामिल होने के बाद जेडीयू की पहली अहम बैठक शुरू; सुशील मोदी बोले, बहुत देर शासन नहीं चलेगा

महागठबंधन में शामिल होने के बाद जेडीयू ने पहली बार राज्य कार्यकारिणी की बैठक में 2024 और 2025 के चुनाव का...
महागठबंधन में शामिल होने के बाद जेडीयू की पहली अहम बैठक शुरू; सुशील मोदी बोले, बहुत देर शासन नहीं चलेगा

महागठबंधन में शामिल होने के बाद जेडीयू ने पहली बार राज्य कार्यकारिणी की बैठक में 2024 और 2025 के चुनाव का आगाज कर दिया।

उधर, मणिपुर में जेडीयू के पांच विधायकों के भाजपा में शामिल होने के बाद राजनीतिक आरोप प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। हालांकि मणिपुर टूट के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। पर, उनके दाहिने हाथ समझे जाने वाले सांसद ललन सिंह ने कहा कि यह भाजपा का नैतिक तकाजा है। देश देख रहा है। 2024 में सबको सबक सिखा देगा। देश जुमलेबाजी से नहीं चलता। काम और विकास से चलता है।

इस अहम बैठक में मंत्री अशोक कुमार चौधरी ने कहा कि मणिपुर में मेरा विधायक टूटा है, वोट बैंक नहीं। उन्होंने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। सांसद ललन सिंह ने कहा कि भाजपा बिहार में जेडीयू को समाप्त करने का दिन में ही सपना देख रही है। वो देखते रह जायेगी।

इधर, सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा कि अपराधियों से मिलकर नीतीश कुमार बहुत दिनों तक शासन नहीं  कर सकते। उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव एक मामले में बेल पर हैं।

मोदी ने कहा कि जनता सब देख रही है कि महज सत्ता में बने रहने के लिए नीतिशजी कितनी बार पलटी मार चुके हैं। उन्होंने स्वालिया लहजे में कहा कि यही नैतिक तकाजा है कि बिन बताए भाजपा का साथ छोड़ कर जिस जंगल राज के खिलाफ आवाज उठाई, उसी के साथ वे जा मिले।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad