Advertisement

पति की नॉनवेज खाने की आदत से परेशान थी पत्नी, एकादशी के दिन महिला ने उठाया ये कदम

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया में पति की प्रताड़ना से परेशान आकर नवविवाहिता ने कैरोसिन डालकर...
पति की नॉनवेज खाने की आदत से परेशान थी पत्नी, एकादशी के दिन महिला ने उठाया ये कदम

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया में पति की प्रताड़ना से परेशान आकर नवविवाहिता ने कैरोसिन डालकर खुद को आग लगा ली। इस घटना में वह बुरी तरह झुलस गई और महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, महिला को बचाने के चलते पति भी इस घटना में घायल हो गया।

यह घटना बिहार के मझौलिया थाना क्षेत्र के राजाभार की है। मिली जानकारी के अनुसार पति राहुल कुमार की नॉन वेज खाने की आदत के कारण उसकी पत्नी आरती देवी काफी परेशान थी। इसके कारण उनके बीच अक्सर लड़ाइयां होती रहती थी। सोमवार को राहुल ने आरती को नॉन वेज खाना बनाने के लिए कहा, लेकिन एकादशी होने के कारण आरती ने मना कर दिया। इस बात पर दोनों के बीच बहस हो गई। बताया जा रहा है कि इससे तंग आकर आरती देवी ने अपने शरीर पर कैरोसिन डालकर आग लगा ली।

न्यूज 18 की खबर के अनुसार, इस घटना में करीब 90 प्रतिशत जल चुकी आरती देवी की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका के पिता ने पहाड़पुर थाना क्षेत्र के मंनकररिया गांव निवासी नागेंद्र सिंह ने पुलिस से अपने दामाद राहुल कुमार पर उनकी बेटी को आग लगाकर मारने का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। 

मझौलिया थाने में तैनात इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने बताया कि मृतक महिला शाकाहारी थी। उसकी राहुल कुमार से आठ महीने पहले ही शादी हुई थी। 15 नवंबर को एकादशी के दिन उसका पति बाजार से मीट खरीद कर लाया था, लेकिन महिला ने एकादशी के चलते नॉन वेज बनाने से इनकार कर दिया था। तब उसके पति ने घर के बाहर नॉन वेज भोजन बनाया और उसे खाया। इसी बात पर पति-पत्नी के बीच अनबन हुई, जिसमें महिला ने अपने ऊपर केरोसिन डाल कर आग लगा ली।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad