Advertisement

बिहार चुनाव: 59% महिलाओं ने की वोटिंग, नीतीश के लिए मेहरबानी या नाराजगी

हर बार की तरह स बार भी बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में पुरुषों की तुलना में महिलाओं ने बंपर वोटिंग की है। हाल...
बिहार चुनाव: 59% महिलाओं ने की वोटिंग, नीतीश के लिए मेहरबानी या नाराजगी

हर बार की तरह स बार भी बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में पुरुषों की तुलना में महिलाओं ने बंपर वोटिंग की है। हाल ही में संपन्न हुए बिहार चुनाव में महिलाओं की भागीदारी का यह आंकड़ा 2015 के चुनाव जैसा ही है। इस बार जहां महिलाओं ने 59.7% वोटिंग की है वहीं, पुरुषों का प्रतिशत 54.7% है। वहीं, 2015 के चुनाव की बात करें तो उस समय महिलाओं ने सबसे ज्यादा 60.5% वोटिंग की थी और 53.3 फीसदी पुरुषों ने वोट डाले थे। अभी तक के जो भी चुनाव नतीजे आए हैं उसमें जब भी ज्यादा वोटिंग महिलाओं ने की है, तो उसका फायदा नीतीश को मिला है और उनकी सत्ता में वापसी हुई है। लेकिन इस बार के एग्जिट पोल में नीतीश के लिए खतरे की घंटी दिखाई जा रही है। ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि क्या यह जो वोटिंग है वो नीतीश को फायदा पहुंचाएगी या नुकसान।

हालांकि जिस तरह से नीतीश सरकार की योजनाओं का लाभ महिलाओं का मिलता रहा है ऐसे में आधी आबादी का ज्यादा मतदान विपक्षी दलों को थोड़ा चौकन्ना कर रहा है। वैसे अंतिम तस्वीर तो 10 नवंबर को ही साफ होंगे जब चुनाव के नतीजे आएंगे।

जानिए क्या कह रहे हैं एग्जिट पोल

दरअसल, एग्जिट पोल ने 15 साल तक सत्ता में रही नीतीश कुमार सरकार के बेदखल होने की भविष्यवाणी की है, जिससे राजद नेता तेजस्वी प्रसाद यादव के बिहार के सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री का पद संभालने का रास्ता साफ हो गया है। अधिकतर एक्जिट पोल्स से यह साफ दिख रहा है कि इस बार बिहार में राष्ट्रीय जनता दल सबसे बड़े दल के रूप में उभर रही है। ऐसे में महागठबंधन को बड़ा फायदा होता दिख रहा है। न्यूज 18- चाणक्य और इंडिया माई एक्सेस के एग्जिट पोल में महागठबंधन की बहुमत की सरकार बनती दिखाई दे रही है जबकि बाकी सर्वे में त्रिशंकु विधानसभा के आसार दिखाई दे रहे हैं।

दल

सीट

वोट प्रतिशत

एनडीए

 104-128

 37.7

यूपीए (महागठबंधन)

 108-131

 36.3

एलजेपी

 1-3

 8.5

अन्य

 4-8

 17.5

 

(स्रोत- एबीपी-सी वोटर एक्जिट पोल)

 

दल

सीट

वोट प्रतिशत

एनडीए

 116

 35

यूपीए (महागठबंधन)

 120

 44

एलजेपी

 01

 07

अन्य

 06

 

 

(स्रोत- इंडिया टीवी  एक्जिट पोल)

 

दल

सीट

वोट प्रतिशत

एनडीए

 116

 

यूपीए (महागठबंधन)

 120

 

एलजेपी

 01

 

अन्य

 06

 

 

 (स्रोत- टाइम्स नाऊ सी  एक्जिट पोल)

 

दल

सीट

वोट प्रतिशत

एनडीए

 69-91

 39

यूपीए (महागठबंधन)

 139-161

 44

एलजेपी

 3-5

 07

अन्य

 3-5

 5

 

(स्रोत- इंडिया टुडे माई-एक्सिस एक्जिट पोल)

 

दल

सीट

वोट प्रतिशत

एनडीए

 55

 

यूपीए (महागठबंधन)

 180

 

एलजेपी

 0

 

अन्य

 8

 

 

(स्रोत- न्यूज 18-चाणक्य एक्जिट पोल)

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad