Advertisement

कांग्रेस के ट्वीट से बीजेपी हुई आगबबूला, कहा- भारत जोड़ो यात्रा नहीं बल्कि आग लगाओ यात्रा है

बीजेपी और कांग्रेस में एक बार फिर से तीखी बहस शुरू हो गई है। दरअसल कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से...
कांग्रेस के ट्वीट से बीजेपी हुई आगबबूला, कहा- भारत जोड़ो यात्रा नहीं बल्कि आग लगाओ यात्रा है

बीजेपी और कांग्रेस में एक बार फिर से तीखी बहस शुरू हो गई है। दरअसल कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से आरएसएस की निक्कर में आग लगी हुई तस्वीर को शेयर किया गया, इसके बाद बीजेपी कांग्रेस पर भड़क उठी।

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "कांग्रेस ने लोगों को उकसाने के लिए यह ट्वीट किया है। इनकी भारत जोड़ो यात्रा, आग लगाओ यात्रा है।" कांग्रेस ने ट्विटर पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, देश को नफरत के माहौल से मुक्त करने और आरएसएस-भाजपा द्वारा किए गए नुकसान की भरपाई को पूरा करने के लक्ष्य की दिशा में हम कदम बढ़ा रहे हैं।

इसके बाद बीजेपी के तरफ संबित पात्रा ने पलटवार करते हुए राहुल गांधी से पूछा कि ये तस्वीर ट्वीट कर राहुल गांधी क्या आप इस देश में हिंसा कराना चाहते हैं? क्या आप चाहते हैं कि लोग एक दूसरे को जला दें? ये 'भारत जोड़ो आंदोलन' नहीं बल्कि 'भारत तोड़ो' और 'आग लगाओ आंदोलन' है।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, कांग्रेस और राहुल गांधी सात जन्म लेंगे तब भी RSS की बराबरी नहीं कर पाएंगे। RSS का एक-एक स्वयंसेवक भारत माता की वैभव के लिए जीता है, RSS भारत के संस्कार और संस्कृति का ध्वज वाहक है। वे जितना जलेंगे संघ से उतना ही सांस्कृतिक फैलाव होगा।

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में मंत्री और पूर्व कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद ने ट्वीट कर लिखा कि राजनीतिक मतभेद स्वाभाविक और समझने योग्य हैं लेकिन राजनीतिक विरोधियों को जलाने के लिए क्या इस तरह की मानसिकता की आवश्यकता है? नकारात्मकता और नफरत की इस राजनीति की सभी को निंदा करनी चाहिए।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad