Advertisement

बिहार में हुआ कैबिनेट का विस्तार, नीतीश कुमार को गृह मंत्रालय; जानिए स्वास्थ्य मंत्रालय आया किसके हिस्से?

बिहार में मंगलवार को आखिरकार कैबिनेट के विस्तार हो गया। उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के भाई तेज...
बिहार में हुआ कैबिनेट का विस्तार, नीतीश कुमार को गृह मंत्रालय; जानिए स्वास्थ्य मंत्रालय आया किसके हिस्से?

बिहार में मंगलवार को आखिरकार कैबिनेट के विस्तार हो गया। उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के भाई तेज प्रताप यादव सहित लगभग 30 विधायकों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के तहत बिहार के नए मंत्रिमंडल के हिस्से के रूप में शपथ ली।

अनुमान के मुताबिक, मंत्री पद का एक बड़ा हिस्सा राष्ट्रीय जनता दल को गया है, जो राज्य की सबसे बड़ी पार्टी है। आवंटित विभागों की सूची के अनुसार, नीतीश ने गृह विभाग को बरकरार रखा, जबकि तेजस्वी को स्वास्थ्य विभाग दिया गया। इसके अलावा नीतीश कुमार ने निगरानी, मंत्रिमंडल सचिवालय आदि मंत्रालय भी अपने पास रखा है और तेजस्वी के हिस्से में पथ निर्माण और ग्रामीण कार्य मंत्रालय आया है।

पिछली बार जब महागठबंधन की सरकार बनी थी तब तेज प्रताप यादव के पास स्वास्थ्य मंत्रालय था लेकिन इस बार उन्हें पर्यायवरण, जल और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय मिला है। शपथ लेने वाले मंत्रियों में राजद के 16, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जद (यू) के 11, कांग्रेस के दो, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (एचएएम) के एक और एक निर्दलीय शामिल हैं।


राजद ने, अनुमानतः, यादवों को महत्वपूर्ण संख्या में सात सीटें दी हैं, जिनमें तेज प्रताप भी शामिल हैं, जो पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद के बड़े बेटे हैं। हालांकि, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव द्वारा व्यापक सामाजिक पहुंच को ध्यान में रखते हुए उच्च जातियों को भी प्रतिनिधित्व दिया। जद (यू) को गृह विभाग (यह पिछले प्रशासन में नीतीश के पास था), सतर्कता, शिक्षा, भवन निर्माण, अल्पसंख्यक मामले, समाज कल्याण और जल संसाधन और राजद को वित्त, जैसे विभाग मिल सकते हैं। 

वो लोग जिन्हें मिला मंत्री पद

1. नीतीश कुमार (जदयू) - मुख्यमंत्री
2. तेजस्वी यादव (राजद) - डिप्टी सीएम
3. विजय कुमार चौधरी (जदयू)
4. बिजेंद्र यादव (जदयू)
5. श्रवण कुमार (जदयू)
6. अशोक चौधरी (जेडीयू)
7. लेशी सिंह (जदयू)
8. संजय झा (जदयू)
9. मदन साहनी (जदयू)
10. शीला कुमारी (जदयू)
11. सुनील कुमार (जदयू)
12. मोहम्मद ज़मा खान (जदयू)
13. जयंत राज (जदयू)
14. तेज प्रताप यादव (राजद)
15. आलोक मेहता (राजद)
16. सुरेंद्र प्रसाद यादव (राजद)
17. रामानंद यादव (राजद)
18. कुमार सर्वजीत (राजद)
19. ललित यादव (राजद) 20. समीर कुमार महासेठ (राजद)
21. चंद्रशेखर (राजद)
22. जितेंद्र कुमार राय (राजद)
23. अनीता देवी (राजद)
24. सुधाकर सिंह (राजद)
25. मोहम्मद इसराइल मंसूरी (राजद)
26. सुरेंद्र राम (राजद)
27. कार्तिकेय सिंह (राजद)
28. शाहनवाज आलम (राजद)
29. शमीम अहमद (राजद)
30. अफाक आलम (कांग्रेस)
31. मुरारी गौतम (कांग्रेस)
32. संतोष कुमार सुमन (एचएएम)
33. सुमित कुमार सिंह (निर्दलीय)

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad