Advertisement

लोकसभा चुनाव पर कांग्रेस की नजर: अशोक गहलोत ने कहा- 'भारत न्याय यात्रा' देशहित में एक नया अध्याय

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस की प्रस्तावित ‘भारत न्याय यात्रा’ को देशहित में नया...
लोकसभा चुनाव पर कांग्रेस की नजर: अशोक गहलोत ने कहा- 'भारत न्याय यात्रा' देशहित में एक नया अध्याय

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस की प्रस्तावित ‘भारत न्याय यात्रा’ को देशहित में नया अध्याय बताते हुए बुधवार को कहा कि पूरा देश इसके लिए तैयार है। कांग्रेस ने पार्टी नेता राहुल गांधी की अगुवाई में 14 जनवरी से 20 मार्च तक ‘भारत न्याय यात्रा’ आयोजित करने की बुधवार को घोषणा की। यह यात्रा मणिपुर से शुरू होकर मुंबई तक जाएगी और इस दौरान राजस्थान सहित 14 राज्यों और 85 जिलों में छह हजार किलोमीटर से अधिक की दूरी तय की जाएगी।

गहलोत ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘पूर्व से पश्चिम तक ‘न्याय’, देशहित में एक नया अध्याय।’’नउन्होंने लिखा, ‘‘राहुल गांधी के सशक्त नेतृत्व में दक्षिण से उत्तर तक ऐतिहासिक ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के उपरांत अब न्याय के संकल्प के साथ ‘भारत न्याय यात्रा’ प्रारंभ हो रही है। आप सभी की सहभागिता न्याय के इस महायज्ञ को प्रदीप्त करेगी।’’ उन्होंने लिखा, ‘‘तैयार है पूरा हिंदुस्तान, ‘न्याय’ संग है राजस्थान।’’ 

दूसरी तरफ, कांग्रेस नेता के.सी वेणुगोपाल ने बुधवार को कहा कि ‘भारत न्याय यात्रा’ 14 जनवरी से मणिपुर में शुरू होगी और 20 मार्च को मुंबई में खत्म होगी। यात्रा का उद्देश्य देश के लोगों के बीच प्यार और स्नेह फैलाना है। भारत न्याय यात्रा’ के बारे में पीटीआई वीडियो से बात करते हुए वेणुगोपाल ने कहा कि 21 दिसंबर को कांग्रेस वर्किंग कमेटी में ‘भारत न्याय यात्रा’ को लेकर सर्वसम्मति बनी। 14 जनवरी को मणिपुर से यात्रा शुरू होगी और 20 मार्च को मुंबई में खत्म होगी।

इस दौरान ये यात्रा देश के 14 राज्यों और लगभग 85 जिलों को कवर करेगी। यात्रा के जरिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ज्यादा से ज्यादा लोगों से बातचीत करेंगे और देश की महिलाओं, युवाओं, गरीबों और हाशिए पर रहने वाले लोगों से जुड़ेंगे।के. सी वेणुगोपाल ने आगे बताया कि मूल रूप से ये बस यात्रा होगी लेकिन बीच-बीच में राहुल गांधी पैदल मार्च भी करेंगे।14 जनवरी को इंफाल में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे इस यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे।वेणुगोपाल के मुताबिक कांग्रेस की इस यात्रा का उद्देश्य लोगों के बीच प्यार, स्नेह फैलाना है।


अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad