Advertisement

119 पद्म पुरस्कारों का ऐलान, शिंजो आबे को पद्म विभूषण, तरूण गोगोई और सुमित्रा महाजन को पद्म भूषण

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सोमवार को देश के सर्वोच्च 119 लोगों कोपद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया...
119 पद्म पुरस्कारों का ऐलान, शिंजो आबे को पद्म विभूषण, तरूण गोगोई और सुमित्रा महाजन को पद्म भूषण

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सोमवार को देश के सर्वोच्च 119 लोगों कोपद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया गया है।. इसके तहत विशेष योगदान देने वाले नागरि को तीन श्रेणियों पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री से सम्मानित किया जाता है।

भारत-जापान संबंधों को नया आयाम देने वाले जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे सहित सात हस्तियों को देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म विभूषण और असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरूण गोगोई , पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन और वरिष्ठ नौकरशाह नृपेन्द्र मिश्रा सहित दस हस्तियों को पद्म भूषण पुरस्कार के लिए चुना गया है। गृह मंत्रालय के अनुसार 102 अन्य हस्तियों को पद्म श्री से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है।

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सोमवार को देश के इन प्रतिष्ठित पुरस्कारों की घोषणा की गयी। ये पुरस्कार कला, सामाजिक कार्य, लोक मामले, विज्ञान , चिकित्सा, व्यापार , अर्थव्यवस्था सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय तथा असाधारण उपलब्धि के लिए हर वर्ष दिये जाते हैं।

पुरस्कारों की देखें पूरी लिस्ट- इस लिंक पर

https://pib.gov.in/PressReleseDetailm.aspx?PRID=1692337

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad