Advertisement

दिल्ली में 24 घंटे में कोरोना के आए 2779 नए मामले, 38 लोगों की मौत से बढ़ी चिंता

देश की राजधानी दिल्ली में लगातार कोरोना का ग्राफ गिरता नजर आ रहा है। 24 घंटे में यहां कोविड-19 के 2779 नए...
दिल्ली में 24 घंटे में कोरोना के आए 2779 नए मामले, 38 लोगों की मौत से बढ़ी चिंता

देश की राजधानी दिल्ली में लगातार कोरोना का ग्राफ गिरता नजर आ रहा है। 24 घंटे में यहां कोविड-19 के 2779 नए मामले आए हैं। चिंता की बात ये है कि इस दौरान 38 लोगों की से मौत हो गई है। 5,502 मरीजों ने कोरोना को मात भी दी है। अब कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 18, 729 हो गई है। वहीं अगर संक्रमण दर की बात करें तो यहां पॉजिटिविटी रेट 6.20 फीसदी पर आ गई है।

दिल्ली में अभी 14328 कोरोना मरीज होम आइसोलेशन में हैं.। वहीं 1452 कोविड पेशेंट्स अस्पताल में भर्ती हैं. इनमें 577 मरीज आईसीयू में एडमिट हैं, जबकि 555 कोरोना मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं।

दिल्ली में कोरोना का सबसे बुरा दौर गुजर गया है। दिल्ली सरकार के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "हमनें इसे दक्षिण अफ्रीका में भी देखा था। मामले बहुत तेजी से बढ़े और फिर उसी गति से कम हुए। दिल्ली इस लहर में कोरोना के पीक आने के बावजूद अस्पतालों में ज्यादा मरीज भर्ती नहीं हुए। स्कूलों सहित चीजों को फिर से खोलने का यह सही समय है, क्योंकि इस बात के स्पष्ट प्रमाण हैं कि वैक्सीनेशन के साथ हम अब बेहतर स्थिति में हैं।"

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad