Advertisement

रिजिजू के बाद उनके डिप्टी बघेल की भी कानून मंत्रालय से छुट्टी, बनाया स्वास्थ्य मंत्रालय में राज्य मंत्री

किरेन रिजिजू को कानून मंत्रालय से स्थानांतरित करने के कुछ घंटों बाद केंद्र ने गुरुवार को राज्य मंत्री...
रिजिजू के बाद उनके डिप्टी बघेल की भी कानून मंत्रालय से छुट्टी, बनाया स्वास्थ्य मंत्रालय में राज्य मंत्री

किरेन रिजिजू को कानून मंत्रालय से स्थानांतरित करने के कुछ घंटों बाद केंद्र ने गुरुवार को राज्य मंत्री प्रोफेसर एस पी बघेल को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में स्थानांतरित कर दिया। बघेल आगरा से बीजेपी सांसद हैं और उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के भटपुरा के मूल निवासी हैं।

रिजिजू को कानून मंत्री के पद से हटाकर भू-विज्ञान मंत्रालय सौंपा गया है। राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री की सलाह पर राज्य मंत्री बघेल का विभाग भी बदल दिया है। किरेन रिजिजू बतौर केंद्रीय कानून मंत्री लगातार चर्चा में रहे और उन्होंने पिछले दिनों न्यायपालिका और सुप्रीम कोर्ट की कॉलेजियम व्यवस्था पर सवाल खड़े किए थे।

रिजिजू की जगह अर्जुन राम मेघवाल को उनके मौजूदा पोर्टफोलियो के अलावा कानून और न्याय मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है। अर्जुन राम मेघवाल को कानून और न्याय मंत्रालय के स्वतंत्र प्रभार के साथ राज्य मंत्री बनाए जाने के बाद बघेल को भी हटाना जरूरी हा गयो था। परंपरा के अनुसार, स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री की अध्यक्षता वाले मंत्रालय में एक डिप्टी नहीं होता है।

राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह के अनुसार यह निर्देश दिया है कि "प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल, को कानून और न्याय मंत्रालय में राज्य मंत्री के स्थान पर स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में नियुक्त किया जाए।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad