Advertisement

384 लोगों को वीरता पुरस्कार का ऐलान, गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा को 'परम विशिष्ट सेवा मेडल'

73वें गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्वारा 384 लोगों के लिए वीरता पुरस्कार का ऐलान किया गया है।...
384 लोगों को वीरता पुरस्कार का ऐलान, गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा को 'परम विशिष्ट सेवा मेडल'

73वें गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्वारा 384 लोगों के लिए वीरता पुरस्कार का ऐलान किया गया है। टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने वाले सूबेदार नीरज चोपड़ा को 'परम विशिष्ट सेवा मेडल' से सम्मानित किया जाएगा।

नीरज चोपड़ा को यह सम्मान गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर दिया जाएगा। उन्होंने टोक्यो में आयोजित किए गए ओलंपिक खेलों में 87.58 मीटर दूर भाला फेंककर पदक अपने नाम किया था। नीरज भारतीय सेना के राजपूताना राइफल्स में तैनात हैं। अब तक नीरज को कई सम्मान मिल चुके हैं। नीरज ट्रैक एंड फील्ड इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट हैं। पिछले साल नवंबर में उन्हें 'मेजर ध्यानचंद खेल रत्न' पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद मंगलवार शाम राष्ट्रपति भवन में 384 रक्षा कर्मियों को वीरता और अन्य पुरस्कारों से सम्मानित करेंगे। इन पुरस्कारों में 12 शौर्य चक्र, 29 परम विशिष्ट सेवा मेडल, 4 उत्तम युद्ध सेवा मेडल, 53 अति विशिष्ट सेवा मेडल, 13 युद्ध सेवा मेडल शामिल हैं। इसके अलावा 122 विशिष्ट सेवा मेडल, 81 सेना मेडल (गैलैंट्री), 2 वायु सेना मेडल, 40 सेना मेडल, 8 नौसेना मेडल, 14 वायु सेना मेडल शामिल हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad