Advertisement

दिल्ली में मंकीपॉक्स का एक और मामला मिला; नाइजीरियाई शख्स की रिपोर्ट पॉजिटिव, देश भर में छठा केस

दिल्ली में रहने वाले और विदेश यात्रा का कोई हालिया इतिहास नहीं रखने वाले एक 35 वर्षीय नाइजीरियाई...
दिल्ली में मंकीपॉक्स का एक और मामला मिला; नाइजीरियाई शख्स की रिपोर्ट पॉजिटिव, देश भर में छठा केस

दिल्ली में रहने वाले और विदेश यात्रा का कोई हालिया इतिहास नहीं रखने वाले एक 35 वर्षीय नाइजीरियाई व्यक्ति में मंकीपॉक्स पाया गया है, लेकिन फिलहाल दिल्ली में रहता है। इसके साथ देश में संक्रमित लोगों की कुल संख्या छह हो गई है। इनमें से चार केस की पुष्टि केरल में हुई है। इसमें एक मरीज की मौत हो गई है।

नाइजीरियाई नागरिक को संक्रमण के इलाज के लिए नोडल अस्पताल दिल्ली सरकार द्वारा संचालित एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें पिछले पांच दिनों से छाले और बुखार है। उसके नमूने पुणे में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी) भेजे गए थे। एक आधिकारिक सूत्र ने कहा कि सोमवार शाम आई रिपोर्ट से पता चला है कि वह सकारात्मक था। अफ्रीकी मूल के मंकीपॉक्स के दो संदिग्ध मरीजों को भी एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

राजस्थान में सोमवार को ही मंकीपॉक्स बीमारी का पहला संदिग्ध मामला सामने आया है। राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के अधीक्षक डॉ अजीत सिंह ने कहा कि मंकीपॉक्स के संदिग्ध लक्षणों वाले एक युवक को जयपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और उसके नमूनों को जांच के लिये भेजा गया है।

30 जुलाई को केरल के 22 वर्षीय जिस व्यक्ति की मौत हुई थी वह मंकीपॉक्स से संक्रमित था। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा कि राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (एनआईवी) पुणे को भेजे गए नमूनों में संक्रमण मिला और यह पश्चिम अफ्रीकी वेरिएंट था। इससे पहले 19 जुलाई को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में मंकीपॉक्स से संक्रमित पाया गया था जहां से ये केरल आया था। दुनिया में मंकीपॉक्स के अब तक 20 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। यह 77 देशों तक फैल चुका है। इसकी वजह से अफ्रीकी देशों में 75 लोगों की मौत हो चुकी है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad