Advertisement

भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए किया उम्मीदवारों का एलान, सुधांशु त्रिवेदी-आरपीएन सिंह सुभाष बराला जैसे कई बड़े नाम शामिल

भाजपा ने आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। उत्तर प्रदेश से...
भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए किया उम्मीदवारों का एलान, सुधांशु त्रिवेदी-आरपीएन सिंह सुभाष बराला जैसे कई बड़े नाम शामिल

भाजपा ने आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। उत्तर प्रदेश से सुधांशु त्रिवेदी, आरपीएन सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है। हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रमुख सुभाष बराला को हरियाणा से पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया गया।

पार्टी ने बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल से अपने उम्मीदवारों का एलान किया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड से राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया गया है तो पार्टी ने बिहार बीजेपी महिला मोर्चा अध्यक्ष धरमशिला गुप्ता को और नीतीश कुमार के पूर्व सहयोगी रहे भीम सिंह को भी उम्मीदवार बनाया है।

वहीं, कर्नाटक से नारायण कृष्णासा भांडगे, छत्तीसगढ़ से राजा देवेंद्र प्रताप सिंह और पश्चिम बंगाल से सामनि भट्टाचार्य को उम्मीदवार बनाया है। उत्तर प्रदेश से चौधरी तेजवीर सिंह, साधना सिंह, अमरपाल मौर्य, संगीता बलवंत और नवीन जैन को भी उम्मीदवार बनाया है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad